झोलाछाप डॉक्टर : बच्चे को ग्लूकोज की 7 बोतलें चढ़ाई, ओवरडोज से हुई मौत

Ravi Singh | Jul 24, 2024, 20:24 IST
Share
 glucose died
glucose died

रीवा के एक झोलाछाप डॉक्टर ने 6 घंटे में बच्चे को एक के बाद एक ग्लूकोज की 7 बोतल चढ़ा दीं। हालत में सुधार होने की जगह बच्चे की नाक से खून और मुंह से झाग आ गया।

रीवा में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत इलाज के दौरान हुई थी। रीवा के एक झोलाछाप डॉक्टर ने 6 घंटे में बच्चे को एक के बाद एक ग्लूकोज की 7 बोतल चढ़ा दीं। हालत में सुधार होने की जगह बच्चे की नाक से खून और मुंह से झाग आ गया।

मजबूरी में ले गए झोलाछाप के पास

सोहागी थाने के चौरा गांव के मकबूल अहमद का कहना है कि बेटे मोहम्मद साजिद अहमद को रविवार शाम से उल्टी - दस्त की शिकायत थी। उसे गांव के ही एक डॉक्टर (झोलाछाप) को दिखाया, लेकिन आराम नहीं हुआ। सोमवार को रायपुर सुनौरी उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। मजबूरी में एक अन्य डॉक्टर (झोलाछाप) के यहां ले जाना पड़ा।

नहीं बच पाया बेटा

मकबूल का कहना है कि इस डॉक्टर ने बच्चे को अपने यहां भर्ती किया। रात 9 बजे से 3 बजे तक बोतल चढ़ाता रहा और इंजेक्शन लगाता रहा। बच्चा बेहोश हो गया और उसकी नाक से खून और मुंह से झाग निकलने लगा। हम घबरा गए और उसे प्रयागराज ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन बचा नहीं पाए।

ये खबर भी पढ़ें...

एसपी ऑफिस के सामने कार में मिली डिप्टी कमिश्नर की लाश

झोलाझाप डॉक्टर फरार

सोहागी थाना प्रभारी जानकी प्रसाद ठाकुर का कहना है कि परिजन की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों झोलाछाप डॉक्टर फरार हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बच्चे की मौत
  • झोलाछाप डॉक्टर
  • इलाज में लापरवाही
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा