इनकम टैक्स फेसलेस सिस्टम पर उठे सवाल, छह साल से अपील लंबित, हाईकोर्ट का आदेश चार सप्ताह में करें फैसला

Pratibha Rana | Feb 20, 2024, 10:51 IST
Share
jmkjk
इनकम टैक्स फेसलेस सिस्टम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर सुधार का सबसे अहम कदम था फेसलेस अपील सिस्टम (faceless appeal system), लेकिन अब इस पर सवाल उठ गए हैं। एक अपील छह साल से आयकर विभाग में आदेश के लिए अटकी हुई है।

संजय गुप्ता, INDORE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कर सुधार का सबसे अहम कदम था फेसलेस अपील सिस्टम (faceless appeal system), लेकिन अब इस पर सवाल उठ गए हैं। एक अपील छह साल से आयकर विभाग में आदेश के लिए अटकी हुई है। इस पर याचिकाकर्ता करदाता ने हाईकोर्ट इंदौर में याचिका दायर की, जिस पर हाईकोर्ट ने नेशनल फेसलेस अपील सेंटर प्रिंसीपल चीफ कमिशनर दिल्ली को आदेश दिया है कि चार सप्ताह में इस मामले में स्पष्ट आदेश जारी करें। करदाता ने इसमें सीबीडीटी और नेशनल फेसलेस अपील सेंटर दोनें को पक्षकार बनाया था(income tax faceless system Questions)।

ये खबर भी पढ़िए.. पुलिस में निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास है योग्यता, ऐसे करें आवेदन

ये खबर भी पढ़िए.. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जानें

यह है मामला

करदाता कोमल टेकचंदानी ने हाईकोर्ट को बताया कि 29 दिसंबर 2017 में उनके साल 2010-11 एसेसमेंट ईयर का एसेसमेंट हुआ और इंकमटैक्स ने 1.37 करोड़ रुपए आय मानते हुए 85 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई। करदाता ने 2018 में कमिशनर इंकमटैक्स के पास अपील की और जवाब पेश कर दिया। इसी दौरान केंद्र ने फायनेंस एक्ट 2020 लागू करते हुए फेसलेस अपील सेंटर लागू कर दिया और मेरी अपील जनवरी 2021 में यहां शिफ्ट हो गई। इसके बाद सुनवाई हो चुकी है लेकिन अभी तक मेरी अपील पर आदेश नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए.. MP बीजेपी में शामिल कांग्रेस के कुछ ही नेताओं की बल्ले-बल्ले

ये खबर भी पढ़िए.. जोर-शोर से शुरू हुई मप्र पुलिस की साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था 6 महीने में ही खत्म

हाईकोर्ट ने पाया 6 साल से लंबित है अपील

करदाता ने कहा कि एक साल में अपील का निर्धारण हो जाना चाहिए, ऐसा इंकमटैक्स एक्ट में ही प्रावधान है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि अपील एक-दो नहीं बल्कि साल 2018 से लंबित होकर छह साल हो चुके हैं। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि नेशनल फेसलेस अपील सेंटर इस मामले में आर्डर कॉपी मिलने के चार सप्ताह में स्पष्ट फैसला जारी करे।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • faceless appeal system
  • income tax faceless system Questions
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज