सीएम डॉ. मोहन यादव ने राफेल खरीदी पर सवाल उठाने वालों को दी नसीहत, इसी से सेना ने पूरा हिसाब चुकाया

Sanjay Gupta | May 11, 2025, 15:20 IST
Share
rafale-deal-praise-cm-mohan-yadav-india-pakistan-response
rafale-deal-praise-cm-mohan-yadav-india-pakistan-response

राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने वालों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए थे, लेकिन...

राफेल डील और खरीदी को लेकर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर आरोप लगाए थे और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। अब ताजा भारत-पाक के बीच के हालातों के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत दे दी।

बोलते थे इतने पैसे क्यों खर्च कर रहे हो

cb9b3da0-9aa
cb9b3da0-9aa


सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों के नापाक इरादे भांपकर पहले ही राफेल खरीदे तो लोग कहने लगे क्यों इतना पैसा खर्च कर रहे हैं, अरे पैसों का क्या करोगे, जब सीमा पर देश का दुश्मन खड़ा हो। राफेल के जरिए सेना ने अभियान चलाकर दुश्मनों से अभी तक का पूरा हिसाब चुकता कर दिया। सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी को लेते हुए सेना को फ्री हैंड देते हुए पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। हमारी सेना का अभिनंदन है।

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

सीएम ने कहा कि दुनिया अब आश्चर्य से देख रही है कि पहले तो हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और देखते रहते थे। लेकिन हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का साफ कहना है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन हमें कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं। सेना ने त्वरित गति से अभियान किया है। मप्र भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए सब करने के लिए तैयार है। यह बदलते दौर का भारत है।

रोजगार मेले और कलेक्टर की भी तारीफ की

7c10f4a6-106
7c10f4a6-106


सीएम ने रोजगार मेले की भी तारीफ की और कहा कि यहां 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं और 12,500 को रोजगार देने के लिए स्टाल लगे हैं। चार हजार से ज्यादा के इंटरव्यू हो चुके हैं। सीएम ने इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव की तारीफ की। साथ ही इंदौर जिला प्रशासन, कलेक्टर आशीष सिंह के प्रोजेक्ट को सराहा जिसमें हर पंचायत स्तर पर रोजगार देने का काम हो रहा है और ऐसी यूनिट स्थापित हो रही है जो पांच से दस लोगों को रोजगार देगी।

खबर यह भी...भारत-पाक सीजफायर पर बोले सीएम मोहन यादव- सेनाओं को मिली छूट से पाक घुटनों पर

मंत्री विजयवर्गीय बोले, सीजफायर हमारी शर्तों पर हुआ

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीजफायर हमारी शर्तों पर हुआ है। हमारा गर्व की बात है कि हम उस युग में जी रहे हैं जिसमें पीएम मोदी हैं। बंबई में जब हमला हुआ तो हम यूएस से शिकायत कर रहे थे, प्रूफ दे रहे थे, लेकिन अब हमने किसी को प्रूफ नहीं दिया, घुसकर मारा है। पीएम ने कहा था कि ऐसी सजा मिलेगी कि कभी सोचा भी नहीं होगा। जांबाज सेना ने आतंकी हौंसलों को मिट्टी में मिला दिया। बता दिया है कि एक भी आतंकी घटना हुई तो घर में घुसकर मारेंगे।
खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सीएम ने इन कार्यक्रमों में भी की शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह करीब 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रेसीडेंसी कोठी गए और वहां पर हाईकोर्ट जस्टिस के साथ जज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया। सीएम सिरपुर में स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में गए। यहां से फिर वह कनाडिया में 300 साल पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में जाएंगे। फिर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मालवा उत्सव में जाएंगे और शाम को उज्जैन रवाना होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM मोहन यादव | इंदौर में सीएम मोहन यादव | Indore News | MP News | BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय | इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान | BJP | india pakistan conflict | india pakistan news

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • MP News
  • Indore News
  • राहुल गांधी
  • BJP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
  • राफेल डील
  • इंदौर में सीएम मोहन यादव
  • CM मोहन यादव
  • india pakistan conflict
  • india pakistan news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा