भारत-पाक सीजफायर पर बोले सीएम मोहन यादव- सेनाओं को मिली छूट से पाक घुटनों पर

Sandeep Kumar | May 10, 2025, 20:56 IST
Share
indo-pak-ceasefire
indo-pak-ceasefire

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर सहमति के बाद एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन जो भारत को छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं।

MP News: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर सहमति के बाद, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और देश की सेनाओं पर गर्व व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वाक्य को सच करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था, "भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन जो भारत को छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं।"

पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े

पहलगाम घटना को लेकर सीएम मोहन यादव कहा कि इस घटना के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई की। जिससे पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाई, जब भारत ने बिना किसी संवाद के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से सुरक्षित लौटाया था।

ये खबर भी पढ़िए... ताप्ती-बेसिन परियोजना में बड़ा समझौता: एमपी-महाराष्ट्र की 4 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा पानी

10 सालों में भारत की तरक्की

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं को सशक्त किया और इसके परिणामस्वरूप भारतीय हवाई क्षेत्र में दुश्मनों के ड्रोन विंग कमांडर के आसमान में दिवाली के पटाखों की तरह फूट रहे हैं। इसी प्रकार, भारत ने सैन्य दृष्टि से भी कई अत्याधुनिक तकनीकी हथियारों से अपनी ताकत को मजबूत किया है।

ये खबर भी पढ़िए... Mahakal Temple: भस्म आरती में रहेगा लिमिट, महाकाल दर्शन के लिए बदले नियम

पाकिस्तान की सेना के खिलाफ भारतीय शक्ति

मुख्यमंत्री ने यह कहा कि पाकिस्तान की सेना अब त्राहिमाम कर रही है और भारतीय सैन्य बलों की ताकत के आगे टिक नहीं पा रही है। भारत उन देशों में शामिल हो गया है जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लिए लाहौर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र भी अब भारत से दूर नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़िए... राज्य साइबर पुलिस की चेतावनी: फर्जी APK फाइलों और फिशिंग लिंक से सावधान रहें

भव्य तिरंगा यात्रा की घोषणा

मुख्यमंत्री ने 12 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने यह यात्रा भारतीय सैनिकों और देश की रक्षा में जुटे सभी सुरक्षा बलों के सम्मान में आयोजित करने की बात की।

ये खबर भी पढ़िए... Monsoon: एमपी में इस तारीख से होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भारत
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • पाकिस्तान
  • सीजफायर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच