राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की MP में एंट्री, मुरैना में कहा, BJP-RSS नफरत फैला रहे
BP shrivastava | Mar 02, 2024, 19:13 IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा शनिवार को मुरैना पहुंची। यहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। यह यात्रा मध्य प्रदेश में पांच दिन रहेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) में एंट्री हो गई है। मुरैना में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नफरत, हिंसा और डर फैला रहे हैं।
BHOPAL.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) में एंट्री हो गई है। वे शनिवार, 2 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। राहुल गांधी ये यात्रा Madhya Pradesh में 5 दिन रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा।
मुरैना के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत, हिंसा और डर फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अलग-अलग तरह के अन्याय हो रहे हैं। इसलिए हमने अपनी इस यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है।
राहुल ने कहा, हमने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी। जिसमें हजारों लोग हमारे साथ चले। आप जानते हो कि विपक्ष की बात मीडिया में तो आती नहीं है। तो हमने सोचा सीधे जनता के बीच में जाकर अपनी बात रखें।
ये खबर भी पढ़ें...आज Morena से MP में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को लीगल एमएसपी दी जाएगी। राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में जाति जनगणना की बात कही।
सभा के मंच पर राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें...Lok Sabha elections: MP से 24 और छत्तीसगढ से सभी 11 सीटों के BJP उम्मीदवार घोषित
राहुल गांधी ने कहा- देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। नफरत और मोहब्बत के बीच में जो लड़ाई हो रही है। हिंसा और अहिंसा के बीच में जो लड़ाई हो रही है। बीजेपी के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से बांट रहे हैं। कांग्रेस सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलती है।
ये खबर भी पढ़ें...सिंधिया को गुना से दिया टिकट, कमलनाथ की छिंदवाड़ा होल्ड
राहुल गांधी ने कहा कि पहली यात्रा भारत जोड़ो यात्रा थी। दूसरी यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ दिया। लोगों ने मुझसे कहा कि अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलता। इसलिए हमने न्याय शब्द अपनी यात्रा में जोड़ दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी है। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू की। छोटे व्यापारी, छोटे उद्योगपति जो युवाओं को रोजगार देते हैं वो एक के बाद एक बंद हो गए। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। हर सेक्टर में 5-6 कंपनियों की मोनोपॉली है।
राहुल गांधी बोले- मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए देश के 10-15 उद्योगपतियों का माफ किया है। किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहा है। कह रहा है कि हमें सही दाम दिलवा दीजिए। बीजेपी के लोग कहते हैं एमएसपी नहीं मिलेगी। मैं कह रहा हूं जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। लीगल एमएसपी हिंदुस्तान के किसानों को हम दे देंगे।
बीजेपी और आरएसएस नफरत फैला रहे

राहुल ने फिर जाति जनगणना का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को लीगल एमएसपी दी जाएगी। राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में जाति जनगणना की बात कही।
सभा के मंच पर राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें...Lok Sabha elections: MP से 24 और छत्तीसगढ से सभी 11 सीटों के BJP उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलती है
राहुल गांधी ने कहा- देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। नफरत और मोहब्बत के बीच में जो लड़ाई हो रही है। हिंसा और अहिंसा के बीच में जो लड़ाई हो रही है। बीजेपी के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से बांट रहे हैं। कांग्रेस सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलती है।
ये खबर भी पढ़ें...सिंधिया को गुना से दिया टिकट, कमलनाथ की छिंदवाड़ा होल्ड
देश में अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे
राहुल गांधी ने कहा कि पहली यात्रा भारत जोड़ो यात्रा थी। दूसरी यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ दिया। लोगों ने मुझसे कहा कि अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलता। इसलिए हमने न्याय शब्द अपनी यात्रा में जोड़ दिया।
पाकिस्तान-बांग्लादेश से ज्यादा बेरोजगारी भारत में
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी है। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू की। छोटे व्यापारी, छोटे उद्योगपति जो युवाओं को रोजगार देते हैं वो एक के बाद एक बंद हो गए। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। हर सेक्टर में 5-6 कंपनियों की मोनोपॉली है।
कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को MSP देंगे
राहुल गांधी बोले- मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए देश के 10-15 उद्योगपतियों का माफ किया है। किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहा है। कह रहा है कि हमें सही दाम दिलवा दीजिए। बीजेपी के लोग कहते हैं एमएसपी नहीं मिलेगी। मैं कह रहा हूं जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। लीगल एमएसपी हिंदुस्तान के किसानों को हम दे देंगे।
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
By Ram Krishna Gautam