तो... बस ड्राइवर से भी लिखवा लेते निबंध, पुणे हिट एंड रन केस में MP के दो इंजीनियर्स की मौत पर बोले राहुल
Rahul Gandhi on Pune Hit and Run Case : पुणे हिट एंड रन केस मध्य प्रदेश के दो इंजीनियर्स की मौत हो गई। इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, अमीर घर का लड़का पोर्शे कार से दो लोगों की हत्या कर देता है तो उससे सिर्फ निबंध लिखवाया जाता है। ओला- उबर, ऑटो, बस और ट्रक ड्राइवर से क्यों निबंध नहीं लिखवाया जाता ?' अमीरों और गरीबों... दोनों को न्याय मिलना चाहिए इसलिए हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।'
सुनिए राहुल ने क्या कहा..
पोर्शे कार से दो लोगों की हत्या करने वाले से सिर्फ निबंध लिखवाया
सांसद राहुल गांधी ने साझा किए वीडियो में कहा कि 'अगर ओला-उबर, ऑटो, बस और ट्रक ड्राइवर गलती से किसी को मार देते हैं तो 10 साल की सजा हो जाती है। अगर अमीर घर का लड़का पोर्शे कार से दो लोगों की हत्या कर देता है तो उससे सिर्फ निबंध लिखवाया जाता है। बस ड्राइवर से क्यों नहीं लिखवाया?' राहुल ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा गया- दो भारत बन रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा गरीबों का। उनका जवाब आता है- क्या मैं सबको गरीब बना दूं? सवाल ये नहीं। सवाल ये है कि अमीरों और गरीबों... अमीरों और गरीबों... दोनों न्याय के हकदार है और दोनों को न्याय मिलना चाहिए इसलिए हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।'
ये है मामला
दरअसल, बीते दिन 18 मई की देर रात 2 बजे के लगभग पुणे में बाइक सवार अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया को हाई स्पीड पोर्शे कार ( Porsche car) ने कुचल दिया था। दोनों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी। अश्विनी जबलपुर और अनीश उमरिया का रहने वाला था। कार पुणे के बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था, और वह नशे में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट ( किशोर न्याय बोर्ड ) में पेश किया। किशोर न्याय बोर्ड की कोर्ट ने नाबालिग को घटना के 15 घंटे के अंदर जमानत दे दी। उसे दुर्घटनाओं पर निबंध लिखने के लिए कहा और फिर छोड़ दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए..सिंहस्थ-2028 की तैयारीः क्षिप्रा नदी होगी प्रदूषण मुक्त
पिता समेत बार ओनर और मैनेजर को किया गिरफ्तार
मंगलवार सुबह पुलिस ने नाबालिग के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल को संभाजीनगर से गिरफ्तार किया। जिस बार में नाबालिग ने शराब पी थी, उसके ओनर और मैनेजर को भी अरेस्ट किया गया है। अश्विनी और अनीश के शव सोमवार देर शाम घर पहुंचे। दोनों की उम्र 25 साल थी। मातम भरे माहौल में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
MP के दो इंजीनियर्स की मौत | Road Accident
ये खबर भी पढ़िए..नाबालिग से गैंगरेपः छात्रा से वाहन में हैवानियत, तीनों आरोपी अंदर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक