नाबालिग से गैंगरेपः छात्रा से वाहन में हैवानियत, तीनों आरोपी अंदर
Jitendra Shrivastava | Published:
THESOOTR
मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुभम ने नाबालिग को घुमाने का लालच देकर उसे बोलेरो में बैठा लिया और हाईवे की तरफ ले गया। इसके बाद थोड़ी देर घुमाकर जंगल की ओर ले गया। वहां शुभम के दो दोस्त भी मौजूद थे, फिर तीनों ने मिलकर रेप किया...
नाबालिग से गैंगरेपः मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। 9वीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा के साथ तीन लोगों ने बोलेरो वाहन में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग छात्रा का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को जबलपुर से भागते समय गिरफ्तार कर लिया और सभी पर अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में अभी जांच-पड़ताल चल रही है। पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर शुभम (30), आशीष (25) और जितेंद्र (25) के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी शुभम की गढ़ा इलाके में अंडे की दुकान है। जितेंद्र पेशे से ड्राइवर है और बोलेरो उसी की है। आशीष मजदूरी करता है। पुलिस ने देर रात तिलवारा पुल से आरोपी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिग छात्रा का दोस्त है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की एक साल पहले शुभम से दोस्ती हुई थी। शुभम छात्रा के घर के सामने से निकलता था और उससे बातें किया करता था। 17 मई की रात शुभम अपने दो साथी जितेंद्र उर्फ जीत्तू चौधरी और आशीष कोरी को लेकर नाबालिग के घर के पास पहुंचा।
ये खबरें भी पढ़ें...
Raisen : बिना हथियार आदमखोर बाघ को पकड़ने जंगल में पहुंची वन विभाग टीम
शराब के नशे में TI ने मचाया उत्पात , कार में की तोड़फोड़ , IG ने किया सस्पेंड
शुभम ने नाबालिग को घुमाने का लालाच देकर उसे बोलेरो में बैठा लिया और हाईवे की तरफ ले गया। इस दौरान शुभम ने बोलेरो को जंगल में जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर देर रात घर के बाहर छोड़कर चला गया। इधर देर रात तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिवारवाले उसे ढूढ़ने निकले। घर पहुंचकर छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद नाबालिग अपने परिजन के साथ तिलवाड़ा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिग छात्रा का दोस्त है।
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जबलपुर में एक 9वीं की छात्रा से बोलेरो में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी दो उसके दोस्त हैं जो उसके इस कार्य में सहयोगी है, या दोनों निगरानी कर रहे थे। पूरे मामले में पॉक्सो एक्ट के साथ गैंगरेप की धाराओं और एससी-एसटी की भी धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार रात 1:30 बजे सूचना मिली कि कार से शुभम, जितेंद्र और आशीष जबलपुर छोड़कर भागने की तैयारी में हैं। तिलवारा पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो भी जब्त कर ली है। शुभम और छात्रा के बीच सालभर पहले दोस्ती हुई थी। छात्रा स्कूल जाती थी तो आरोपी बाइक से उसका पीछा किया करता था। शुभम मुख्य आरोपी है। घटना के समय बोलेरो में उसके दोनों दोस्त भी थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने देर रात तिलवारा पुल से आरोपियों को पकड़ा

रेप के बाद शादी का झांसा देकर घर के बाहर छोड़कर चला गया
शुभम ने नाबालिग को घुमाने का लालाच देकर उसे बोलेरो में बैठा लिया और हाईवे की तरफ ले गया। इस दौरान शुभम ने बोलेरो को जंगल में जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर देर रात घर के बाहर छोड़कर चला गया। इधर देर रात तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिवारवाले उसे ढूढ़ने निकले। घर पहुंचकर छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद नाबालिग अपने परिजन के साथ तिलवाड़ा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिग छात्रा का दोस्त है।
गैंगरेप की धारा, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जबलपुर में एक 9वीं की छात्रा से बोलेरो में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी दो उसके दोस्त हैं जो उसके इस कार्य में सहयोगी है, या दोनों निगरानी कर रहे थे। पूरे मामले में पॉक्सो एक्ट के साथ गैंगरेप की धाराओं और एससी-एसटी की भी धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार रात 1:30 बजे सूचना मिली कि कार से शुभम, जितेंद्र और आशीष जबलपुर छोड़कर भागने की तैयारी में हैं। तिलवारा पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो भी जब्त कर ली है। शुभम और छात्रा के बीच सालभर पहले दोस्ती हुई थी। छात्रा स्कूल जाती थी तो आरोपी बाइक से उसका पीछा किया करता था। शुभम मुख्य आरोपी है। घटना के समय बोलेरो में उसके दोनों दोस्त भी थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari