जबलपुर में राहुल गांधी बोले- तोमर के बेटे के वीडियो पर क्यों चुप हैं पीएम मोदी? अडानी और अंबानी पर साधा निशाना

Vikram Jain | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर में राहुल गांधी बोले- तोमर के बेटे के वीडियो पर क्यों चुप हैं पीएम मोदी? अडानी और अंबानी पर साधा निशाना
जबलपुर में राहुल गांधी बोले- तोमर के बेटे के वीडियो पर क्यों चुप हैं पीएम मोदी? अडानी और अंबानी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जबलपुर में चुनाव प्रचार किया और पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

JABALPUR.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए 3 घंटे का रोड शो किया। साथ ही जनसभा के जरिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। जबलपुर पहुंचे राहुल गांधी ने रोड शो की शुरुआत पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गौतम जी की मढिया से की। चुनाव रथ पर सवार होकर राहुल गांधी ने पश्चिम क्षेत्र के अलावा उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी रोड शो किया और जनता से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। रोड शो के बाद राहुल गांधी ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने बीजेपी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

तोमर के बेटे के वीडियो के बहाने पीएम से मांगा जवाब

राहुल गांधी ने जनसभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो का जिक्र किया। उन्होंने कहा है कि वीडियो में केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे कभी 15 करोड़ तो कभी 20 करोड़ तो कभी 25 करोड़ की बात करते हुए दिख रहे हैं और अलग-अलग बैंक खातों में इतनी बड़ी रकम के ट्रांसफर की भी बात कर रहे हैं। इस वीडियो को पूरे देश ने देख लिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि करोड़ों के लेनदेन का वीडियो सामने आने के बावजूद प्रधानमंत्री न तो तोमर के पास ED भेज रहे हैं न CBI भेज रहे हैं और न ही इनकम टैक्स की टीम को भेज रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में होने वाले बड़े-बड़े घोटाले की तरफ प्रधानमंत्री का ध्यान नहीं जाता।

जातिगत जनगणना पर फोकस

राहुल गांधी ने अपने पूरे भाषण के दौरान जातीय जनगणना पर खास जोर दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार में हिस्सेदारी का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार में जो अफसर बैठे हैं वे एक वर्ग विशेष से जुड़े हैं जबकि इसमें अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी वर्ग के लोग बेहद कम है इसीलिए वे जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं और अगर उनकी सरकार बनती है तो इस पर अमल किया जाएगा और सभी वर्गों को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएगी। राहुल गांधी ने अपने भाषण में जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा है कि इससे देश के चंद उद्योगपतियों को ही फायदा हो रहा है। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने अडानी और अंबानी को भी जमकर निशाने पर लिया।

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • Rahul Gandhi road show in Jabalpur
  • Rahul Gandhi targeted PM Modi
  • Rahul Gandhi's statement in Tomar's son's video case
  • जबलपुर में राहुल गांधी का रोड शो
  • तोमर के बेटे के वीडियो मामले में राहुल गांधी का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज