राहुल गांधी के बयान पर बोलीं उमा भारती, 'मर्यादाएं लांघीं तो शस्त्र का प्रयोग...'
Jitendra Shrivastava | Sept 09, 2024, 18:20 IST
thesootr
देश-दुनिया। मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका के टेक्सास में दिए उनके बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। अब राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी नेता उमा भारती ने उनपर हमला बोला है...
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने अमेरिका में राहुल गांधी के दिए बयान पर निशाना साधा है। उमा ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले संसद में और अब अमेरिका में हमारे देवी-देवताओं की अभयमुद्रा के बारे में गलत बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे हाथ को भी हम देखें, जिसमें त्रिशूल, तलवार या धनुष बाण है। वह एक हाथ की अभय मुद्रा की चर्चा करते हैं और दूसरे हाथ का शस्त्र क्या कहता है? ठीक से चलो तो अभय और मर्यादाएं लांघीं तो शस्त्र का प्रयोग। राहुल गांधी थोड़ा दूसरे हाथ की भी चर्चा करें।
दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टेक्सास में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत की राजनीति से प्यार, सम्मान और विनम्रता गायब हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ-साथ भारत में भी रोजगार की समस्या है, लेकिन चीन में रोजगार की समस्या नहीं है। वियतनाम में रोजगार की समस्या नहीं है। दुनिया में कई दूसरे देश हैं जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, इसी कारण से चीन वैश्विक उत्पादन पर हावी हो रहा है।
गर्भकाल …
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और भारत ने प्रोडक्शन का विचार छोड़ दिया है और चीन को सौंप दिया है। उत्पादन रोजगार पैदा करता है। भारत को भी उत्पादन के काम और उत्पादन के आयोजन के बारे में सोचना होगा। अगर हम ऐसा ही करते रहे तो हमें बेरोजगारी के हाई लेवल का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि RSS का मानना है कि भारत का एक ही विचार है, लेकिन हमारा मानना है कि भारत में विचारों की बहुलता है। हमारा मानना है कि सभी को इसमें शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए और सपने देखने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। इसमें धर्म, जाति, भाषा, परंपरा या इतिहास की परवाह किए बिना उन्हें जगह दी जानी चाहिए। राहुल गांधी अपने बयान के कारण बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। इस बयान के बाद बीजेपी नेता लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं।
राहुल गांधी ने ये दिया था बयान
गर्भकाल …
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बेरोजगारी के हाई लेवल का करना पड़ेगा सामना
बयानों के बाद बीजेपी नेता के निशाने पर हैं राहुल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari