MP में राहुल का 14वां दौरा, आदिवासी वोटरों को साधने शहडोल के ब्यौहारी में करेंगे जनसभा
The Sootr | Oct 10, 2023, 24:00 IST
MP में राहुल का 14वां दौरा, आदिवासी वोटरों को साधने शहडोल के ब्यौहारी में करेंगे जनसभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के सभास्थल पर दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे
SHAHDOL. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज मध्यप्रदेश का 14वां दौरा होने जा रहा है। राहुल मंगलवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के सभास्थल पर दोपहर साढ़े 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि राहुल मंगलवार सुबह 11 बजे विंध्य के सतना पहुंच जाएंगे। उसके बाद करीब साढ़े 11 बजे वह शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के सभास्थल पर पहुंचेंगे और साढ़े 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 1:50 बजे शहडोल के ब्यौहारी से हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी रवाना हो जाएंगे और करीब सवा दो बजे सतना पहुंचेंगे। सतना से राहुल गांधी दोपहर 2:20 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि राहुल के संबोधन से पहले कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का समापन किया जाएगा। इस जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही कई बड़े नेता एमपी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, कृणाल चौधरी शामिल होंगे।
आज राहुल गांधी एमपी में 14वीं बार आएंगे। इससे पहले वह 30 सितंबर को मप्र आए थे। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने के लिए शाजापुर पहुंचे थे। 30 सितंबर को उन्होंने कालापीपल में आमसभा को संबोधित किया था।
दोपहर में होगी जनसभा
जन आक्रोश यात्रा का समापन
पिछले महीने ही मप्र आए थे राहुल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman