भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जुलाई में होगा ट्रायल

Vikram Jain | May 06, 2024, 19:28 IST
Railway Ministry Bhopal to Mumbai Vande Bharat Train Bhopal Ayodhya Sleeper Vande Bharat Bhopal Railway News 
रेलवे ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मुंबई से अयोध्या तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इस रूट पर जुलाई में ट्रायल हो सकता है। ट्रायल पूरा होने के बाद रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

BHOPAL. रेलवे की तरफ से जल्द ही मध्यप्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। रेलवे ने भोपाल से मुंबई से अयोध्या तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन ( Sleeper Vande Bharat Train )चलाने जा रहा है। इसको लेकर रेल मंत्रालय ( Railway Ministry ) ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि जुलाई में इस रूट पर ट्रायल हो सकता है। इसके साथ ही राजस्थान के लिए भी भोपाल से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। कोच निर्माण का कार्य चल रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन का शेड्यूल जारी किया जाएगा।



15-15 कोच की होंगी स्लीपर ट्रेन


बता दे कि मध्यप्रदेश में पहले से ही तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15-15 कोच होंगी। निर्माण के बाद कोच भोपाल पहुंच जाएंगे। इसमें सभी कोच स्लीपर के ही होंगे। रेलवे की कोशिश है कि यह ट्रेन रात के समय चले। यात्री सुबह को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएं। इसका फायदा यह होगा कि गर्मी की दिनों यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।



ये खबर भी पढ़ें...


इंदौर निगम बिल घोटालाः चौंकाने वाली बात जांच कमेटी ने 22 अधिकारी-कर्मचारी को नहीं दी क्लीन चिट



लूट की झूठी कहानी और कत्ल, जानें पति क्यों बना गर्भवती पत्नी का कातिल





वंदे भारत की स्पीड बढ़ाने की भी तैयारी


रेलवे की कोशिश है कि शुरुआत में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक हजार किलोमीटर की दूरी तक वाली शहरों में की जाएगी। यात्रियों की संख्या भी बढ़े, अभी जो एसी वाले वंदे भारत चल रही हैं, उनमें यात्रियों की कमी है। इसका कारण किराया भी है। वहीं पहले से चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की स्पीड अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड 160 किमी तक होती है। बड़े शहरों के लिए इसकी शुरुआत से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।



Tags:
  • वंदे भारत ट्रेन
  • Railway Ministry
  • रेल मंत्रालय
  • Sleeper Vande Bharat Train
  • अयोध्या तक स्लीपर वंदे भारत