भारतीय रेलवे बदलेगा टिकट सिस्टम, मिलेगी फेवरेट सीट, यात्रियों को राहत
Sanjay Dhiman | Jun 24, 2026, 17:41 IST
Photograph: (the sootr)
भारतीय रेलवे 1986 के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को क्लाउड तकनीक से बदलेगा। नए सिस्टम में यात्री पसंद की सीट चुन सकेंगे और बुकिंग 5 गुना तेज होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- अब ट्रेन में भी चुनें अपनी मनपसंद सीट
- रेलवे बदल रहा है 40 साल पुरानी व्यवस्था
- एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक होंगी
- वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, AI बताएगा
- तत्काल बुकिंग में अब नहीं होगा सर्वर डाउन
रेलवे बदलेगा 40 साल पुरानी व्यवस्था
यही सिस्टम रेलवे के आरक्षण काउंटर, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) वेबसाइट और मोबाइल ऐप तीनों पर काम करता है। मध्यप्रदेश के यात्री भी इसी सिस्टम से टिकट बुक करते हैं।
अब रेलवे इसे आधुनिक क्लाउड आधारित तकनीक से बदलने की तैयारी में है। बढ़ती यात्री संख्या और तकनीकी जरूरतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बुकिंग स्पीड होगी पांच गुना तेज
सीट उपलब्धता जांचने की क्षमता भी 4 लाख से बढ़कर 40 लाख रिक्वेस्ट प्रति मिनट हो जाएगी। यानी त्योहारों के दौरान या गर्मी की छुट्टियों में जब टिकट की मांग अचानक बढ़ती है, तब भी सर्वर नहीं हैंगेगा। तत्काल बुकिंग के वक्त जो भारी दिक्कत होती थी, वो काफी हद तक कम होगी।
अब खुद चुनें अपनी सीट
परिवार के साथ यात्रा करने वाले एक साथ बैठने के लिए सीटें बुक कर पाएंगे। दिव्यांग यात्रियों और मरीजों के लिए भी खास सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। बहुभाषी इंटरफेस भी होगा। इससे जो यात्री हिंदी या अपनी क्षेत्रीय भाषा में बुकिंग करना चाहते हैं, उनके लिए प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।
रेलवन ऐप निभाएगा बड़ी भूमिका
रेलवे का दावा है कि नई तकनीक से बुकिंग प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी।
FAQ
- रेलवे का नया टिकट बुकिंग सिस्टम क्या है?
रेलवे अपने 1986 के पुराने PRS को क्लाउड आधारित तकनीक से बदल रहा है। नया सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक कर सकेगा। इससे वेबसाइट हैंग होने और सर्वर डाउन की समस्या खत्म होगी। - क्या नए सिस्टम में यात्री अपनी पसंद की सीट चुन सकेंगे?
हां, नए सिस्टम में यात्री बस और फ्लाइट की तरह अपनी मनपसंद सीट चुन सकेंगे। परिवार के साथ यात्रा करने वाले एक साथ बैठने के लिए सीटें बुक कर पाएंगे। दिव्यांग और मरीजों के लिए भी विशेष सुविधाएं होंगी। - रेलवन ऐप कैसे काम करेगा?
रेलवन AI आधारित ऐप होगा जो टिकट बुकिंग का मुख्य प्लेटफॉर्म बनेगा। यह वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की संभावना बताएगा। बहुभाषी इंटरफेस के कारण इस ऐप पर बुकिंग और आसान होगी।
आधार, LPG, रेलवे से मनरेगा तक, 1 जूलाई से होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर
अब नहीं अटकेगा रेलवे सर्वर: 1 मिनट में बुक होंगे डेढ़ लाख टिकट, आ गया नया सिस्टम
रेलवे का बड़ा तोहफा: इन यात्रियों को किराए में 75% तक की छूट, ऐसे करें अप्लाई
1 जुलाई से बिना टिकट सफर करने पर दोगुना जुर्माना: जानें रेलवे के नए नियम
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari