रेलवे स्कूल और कल्याण केंद्र घोटाले में घिरे अध्यक्ष नितिन परमार से छिना पद
Sanjay Sharma | Jun 08, 2026, 22:55 IST
घोटाले में घिरे नितिन परमार
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ पर 37 लाख रुपए की गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। भोपाल के रेलवे स्कूल और समाज कल्याण केंद्र में लाखों की हेराफेरी हुई। आरोपों के कारण पश्चिम मध्य रेलवे की कार्मिक शाखा ने कार्यकारी अध्यक्ष नितिन परमार को हटाने की अनुशंसा की।
समझें क्या है पूरा मामला
- रेलवे स्कूल और कल्याण केंद्र में 37 लाख की गड़बड़ी आई सामने।
- घोटाले के कारण रेलवे स्कूल के शिक्षकों का वेतन भुगतान अटका।
- आर्थिक गड़बड़ी के आरोपों में घिरे कार्यकारी अध्यक्ष से लिया इस्तीफा।
- डीआरएम और जीएम कार्यालय तक पहुंची घोटाले की शिकायत।
- संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से किया बाहर।
बैंक खातों से गायब हुए लाखों रुपए
लाखों रुपए गायब होने के कारण रेलवे स्कूल के शिक्षकों को तीन माह से वेतन भी नहीं बांटा गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन भी संगठन के पदाधिकारियों से बजट उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है।
घोटाले की वजह से रेलकर्मियों के परिवारों के बच्चों के लिए मिलने वाली सुविधाएं भी गड़बड़ा गई हैं। वहीं संगठन की फजीहत को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने 4 जून को ही उनसे इस्तीफा लेते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर कर दिया है।
घोटाले के बाद पद से हटाया
इसके लिए रेलवे महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक कार्मिक को उनके निष्कासन की अनुशंसा का पत्र भेजा गया है। महासचिव की ओर से 2 जून को भेजे गए इस पत्र के बाद नई सिरे से कार्यकारिणी का ब्यौरा भी रेलवे के उपमुख्य कार्मिक अधिकारी संजय कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसके साथ ही परमार की संगठन में वापिसी की संभावनाएं लगभग शून्य हो गई हैं।
खाली ही रहेगा कार्यकारी पद
इसके अलावा कार्यकारिणी में डिप्टी चेयरमैन गुना हुकुम सिंह मीना, डिप्टी चेयरमैन रोमेश चौबे, डिप्टी चेयरमैन इटारसी संतोष चतुर्वेदी, कमलेश परिहार डिवीजनल सचिव, आलोक त्रिपाठी डिप्टी सचिव, भीम सिंह मीना डिप्टी सचिव होंगे।
वहीं सहायक सचिव के रूप में कलीम खान, दीपक मालवीय, राकेश कुमार मिश्रा रहेंगे। कोषाध्यक्ष के रूप में भागीरथ मीना और संगठन सचिव की भूमिका में प्रीतम तिवारी होंगे।
घोटाले की वसूली पर चुप्पी
FAQ
- WCRMS पर 37 लाख के घोटाले का आरोप क्या है?
WCRMS पर भोपाल रेलवे स्कूल और समाज कल्याण केंद्र में 37 लाख की हेराफेरी का आरोप है। स्कूल का वित्तीय काम WCRMS देखता है। जांच में खाते से 37 लाख गायब मिले हैं। यह रकम और बढ़ सकती है। शिक्षकों का वेतन रुका है। - नितिन परमार को WCRMS से क्यों हटाया गया?
नितिन परमार WCRMS के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष थे। उन पर 37 लाख के घोटाले के आरोप लगे। WCRMS ने 4 जून को उन्हें पद और सदस्यता से हटा दिया। कार्मिक शाखा ने भी पद खाली करने की सिफारिश की है।
छुट्टियों में घर सूना छोड़कर जा रहे हैं? पहले पढ़ लीजिए मध्यप्रदेश की ये चौंकाने वाली खबर
जिस देव दत्तात्रेय मंदिर में था प्रवेश वर्जित अब उसी की मुखिया बनी OBC महिला
एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस: 100 नंबर का टेस्ट, 60 से कम तो फेल
एमपी राज्यसभा चुनाव: महेश केवट ने भरा पर्चा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari