रेलवे में भ्रष्टाचार अपार, 5 साल में शिकायतों का लगा अंबार... अब आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा
Jitendra Shrivastava | Sept 19, 2024, 16:28 IST
thesootr
देशभर में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की घटनाएं आम हैं। रेलवे भी इस कुप्रथा से अछूता नहीं है। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी चंद्रशेखर गौर ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत रेलवे में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया है।
आरटीआई से मिली जानकारी से पता चला है कि रेल मदद ऐप पर जुलाई 2019 से लेकर मार्च 2024 तक कुल 30 हजार 266 शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह संख्या रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भ्रष्टाचार की गंभीरता को दर्शाती है। हालांकि, रेलवे ने शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। रेलवे का तर्क है कि यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत नहीं दी जा सकती।
दरअसल, चंद्रशेखर गौर ने आरटीआई के तहत आवेदन कर रेलवे पूछताछ नंबर 139 और रेल मदद ऐप पर दर्ज भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की जानकारी मांगी थी। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पीजी) और (सीपीआईओ) संजय गौरी ने जो जानकारी दी है, वह रेलवे के सुशासन की पोल खोलता है।
ये खबर भी पढ़ें...
इटारसी से विजयवाड़ा तक 978 किलोमीटर में बिछेगी चौथी रेलवे लाइन, मजबूती जांचने मिट्टी का परीक्षण
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले आम हो गए हैं। आरटीआई से मिली जानकारी से पता चलता है कि हर दिन रेल मदद ऐप पर औसत रूप से भ्रष्टाचार से जुड़ी 18 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। ये तो वे मामले हैं, जिनमें लोगों ने शिकायत की है। आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।
विशेषज्ञ कहते हैं, रेलवे में भ्रष्टाचार के इस बढ़ते मुद्दे के समाधान के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। शिकायतों की तेजी से जांच, विभागीय पारदर्शिता और कर्मचारियों के प्रति सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई से स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, यात्रियों को अपने अधिकारों और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी देना भी महत्वपूर्ण है।
रेलवे के सुशासन की पोल
ये खबर भी पढ़ें...
इटारसी से विजयवाड़ा तक 978 किलोमीटर में बिछेगी चौथी रेलवे लाइन, मजबूती जांचने मिट्टी का परीक्षण
ऐप पर हर दिन हो रहीं 18 शिकायतें
क्या है समाधान?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava