रायसेन में युवक का शव रखकर चक्काजाम : परिजन का आरोप, पुलिस की पिटाई के बाद पीया कीटनाशक
Jitendra Shrivastava | Sept 10, 2024, 19:45 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के रायसेन में कीटनाशक पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए युवक के शव को सागर तिराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया...
पवन सिलावट, RAISEN. रायसेन के सालेरा के रहने वाले युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। गुस्साए परिजन पुलिस पर आरोप लगाते हुए मृतक का शव जिला अस्पताल से सीधे पुलिस थाने पहुंच गए। ये सभी लोग थाना कोतवाली लगभग 3 घंटे तक शव रखे रहे और पुलिस की उचित कार्यवाही के आश्वासन के बावजूद परिजन संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद सभी शव को लेकर सागर तिराहे पर पहुंच गए और रोड जाम कर दिया।
मृतक प्रेम सिंह लोधी के परिजन का आरोप है कि किसी व्यक्ति को तलाशते हुए पुलिस गांव में पहुंची थी। जब युवक नहीं मिला तो प्रेम सिंह से पूछताछ की वह कुछ नहीं बता पाया तो प्रेम सिंह की पुलिस वालों ने पिटाई कर दी। इस पिटाई से आहत होकर वह घर आया और कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। वहीं नाराज परिजन मृतक के शव को थाना कोतवाली लगभग 3 घंटे लेकर बैठे रहे। पुलिस की उचित कार्यवाही के आश्वासन के बावजूद भी परिजन संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद वे सभी लोग शव लेकर सागर तिराहे पर पहुंचे और वहा चक्काजाम कर दिया। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि उचित जांच कराकर मामले पर कार्रवाई कराई जाएग।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
प्रेम लोधी के बड़े भाई हेमराज ने बताया कि 8 सितंबर को दो पुलिसकर्मी सालेरा गांव आए थे। यहां एक दुकान के पास उसका छोटा भाई प्रेम लोधी खड़ा था। पुलिसकर्मियों ने कुछ पूछताछ के बाद उसे दो चांटा मारे इसके बाद वह घर आया और कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए, यहां से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। हमीदिया में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया यहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के एक लड़की शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में शराब के नशे गुंडे ने ट्रैफिक एसआई को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, दूसरे सिपाही बचा ही नहीं पाए
एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने परिजन से बात की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे माने और उन्होंने चक्काजाम हटाया।
सागर तिराहे पर 3 घंटे से कर रहे चक्काजाम
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
मृतक के छोटे-छोटे 3 बच्चे हैं
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में शराब के नशे गुंडे ने ट्रैफिक एसआई को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, दूसरे सिपाही बचा ही नहीं पाए
एसडीएम ने दी समझाइश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari