लाड़ली बहना योजना पर ये क्या बोल गए पंडित विपिन बिहारी दास
Rohit Sahu | Mar 29, 2025, 16:16 IST
ladli bahna'
रायसेन में कथा वाचन के दौरान पंडित विपिन बिहारी दास महाराज ने लाड़ली बहना योजना को लेकर टिप्पणी की। जिसके बाद विवाद छिड़ गया है। उनके बयान को लेकर चर्चाएं होने लगी।
पवन सिलावट@रायसेनरायसेन जिले के गैरतगंज में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी दास महाराज ने साईंखेड़ा में आयोजित कथा के बाद राय धर्मशाला में प्रवचन दिया। इस दौरान उन्होंने करवा चौथ व्रत की महिमा को लेकर बात की और महिलाओं के लिए व्रत करने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि यह व्रत पति की दीर्घायु के साथ-साथ संतान सुख और समृद्धि का प्रतीक है। इसी बीच उन्होंने बीजेपी सरकार की लाड़ली बहना योजना को लेकर बयान दिया जिस पर चर्चा होने लगी। मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना को महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,250 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
पंडित विपिन बिहारी दास बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा वाचक हैं। वे धार्मिक आयोजनों में प्रमुख रूप से आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने न केवल धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या की बल्कि समाज में व्याप्त विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी राय रख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: MP में 19 महीनों में 35 लाड़ली बहनाएं अपात्र, 3.19 लाख उम्र पार कर हुईं बाहर
thesootr links
लाड़ली बहना योजना पर दिया ये बयान
अपने प्रवचन के दौरान पंडित विपिन बिहारी दास ने मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का उल्लेख करते हुए कहा कि हम भी खाएं, तुम भी खाओ। योजना का लाभ उठाओ। अब इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।
रायसेन: गैरतगंज में BJP सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर पंडित विपिन बिहारीदास बोले - "हम भी खाएं तुम भी खाओ, योजना का लाभ उठाओ.." #raisen #bjp #bjpmadhyapradesh #mpgovt #news #TheSootr । @BJP4MP @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/8vclQ1LQB9
— TheSootr (@TheSootr) March 29, 2025
क्या है लाड़ली बहना योजना
कौन हैं पंडित विपिन बिहारी दास
यह भी पढ़ें: MP में 19 महीनों में 35 लाड़ली बहनाएं अपात्र, 3.19 लाख उम्र पार कर हुईं बाहर
योजना के प्रमुख बिंदु
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता।
- महिलाओं को मासिक 1,250 रुपए की आर्थिक सहायता।
- आर्थिक सहायता 3000 रुपए तक बढ़ाने का लक्ष्य।
- राज्य सरकार द्वारा सीधे बैंक खाते में राशि का ट्रांसफर।
- महिलाओं की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य में सुधार का लक्ष्य।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA