राजा भोज एयरपोर्ट पर अब चेहरा बनेगा बोर्डिंग पास, 24 घंटे चालू रहेंगी हवाई सेवाएं

Dolly patil | Aug 04, 2024, 12:06 IST
Share
airport
airport

डिजी यात्रा प्रत्येक चरण में दस्तावेजों के मैन्युअल सत्यापन ( verification ) की आवश्यकता को समाप्त कर देगी, क्योंकि एफआरएस विभिन्न चौकियों पर यात्रियों की पहचान को प्रमाणित ( certified ) करेगा।

भोपाल स्थित राजाभोज एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल 1 अक्टूबर से राजाभोज एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ानों का संचालन होने वाला है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके साथ ही राजाभोज एयरपोर्ट पर विमानों की नाइट पार्किंग की सुविधा भी रहेगी। राजाभोज एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार 1 अक्टूबर से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहने वाला है।

इसी के साथभोपाल एयरपोर्ट अब डिजी यात्रा सेवाएं शुरू करने के लिए भी तैयारी कर रहा है। इसके लिए यात्रियों को चेहरे का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस तकनीक का उद्देश्य पूरी यात्रा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और इसे यात्रियों के लिए अधिक कुशल और परेशानी मुक्त बनाना है।

डिजी यात्रा से क्या होगा फायदा

डिजी यात्रा प्रत्येक चरण में दस्तावेजों के मैन्युअल सत्यापन (verification) की आवश्यकता को समाप्त कर देगी, क्योंकि एफआरएस विभिन्न चौकियों पर यात्रियों की पहचान को प्रमाणित करेगा।

इसमें हवाई अड्डे का प्रवेश द्वार, पूर्व-सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट शामिल हैं। इस कदम से यात्रियों को हवाईअड्डे पर नेविगेट करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

यह विमानन क्षेत्र को डिजिटल बनाने और हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप भी है। इसी के साथ भोपाल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी घोषित हो चुका है। जहां 24 घंटे उड़ानों के संचालन के लिए प्रबंधन द्वारा तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।

एयरलाइंस कंपनियों को सूचित किया

एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमानन कंपनियों को स्लॉट बुक करने के उद्देश्य से ईमेल के जरिए सूचना दें दी है। इसमें स्टार एयर, फ्लाई बिग, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर विस्तारा, अकासा एयर, स्पाइसजेट, गो इंडिगो, एलायंस एयर, इंडिया वन एयर सहित सभी एयरलाइंस कंपनियों को सूचित किया गया है।

नाइट पार्किंग की भी सुविधा

राजाभोज एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार एयरपोर्ट पर उड़ानों की नाइट पार्किंग भी हो सकेगी, इसके लिए विमानन कंपनियों से कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। बता दें राजाभोज एयरपोर्ट पर सुविधा बढ़ाने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयास किया जा रहा है।

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, सर्वे में 69% अप्रूवल रेटिंग पाकर किया पहला स्थान हासिल

भोपाल की स्थिति होगी मजबूत

डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार राजाभोज एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ानों का संचालन होने और डिजी यात्रा सेवाओं की शुरुआत होने यात्री इस ओर आकर्षित होंगे और आर्थिक वृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा। मध्य भारत में एक प्रमुख पारगमन केंद्र के रूप में भोपाल की स्थिति इससे मजबूत होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • Raja Bhoj Airport
  • राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल
  • राजाभोज एयरपोर्ट
  • Raja Bhoj Airport start face scanning system
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई