पुलिस के हाथ लगा राजा रघुवंशी का फोन, जांच में आए चौंकाने वाले राज

Aman Vaishnav | Jul 08, 2026, 14:45 IST
Share
राजा रघुवंशी हत्याकांड
राजा रघुवंशी हत्याकांड

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को राजा का फोन मिल गया है। जांच में सामने आया है कि राज नाम का आरोपी संजय वर्मा के नाम की सिम से सोनम से 234 बार बात कर चुका है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को नई जानकारी मिली है।
  • पुलिस को अब राजा का मोबाइल फोन भी मिल गया है।
  • इससे पहले सोनम और चार अन्य आरोपियों के फोन बरामद किए जा चुके हैं।
  • एसआईटी ने बताया कि संजय वर्मा के नाम की सिम असल में राज इस्तेमाल करता था।
  • जांच में सामने आया कि राज और सोनम के बीच 234 बार बात हुई थी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच दिन व दिन नए मोड़ लेजी जा रही है। मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को अब पीड़ित राजा का मोबाइल फोन भी मिल गया है। इससे पहले पुलिस सोनम और अन्य चार आरोपियों के फोन पहले ही बरामद कर चुकी थी।

एसआईटी की जांच में एक नया तथ्य सामने आया है। संजय वर्मा के नाम पर ली गई सिम असल में कोई और नहीं, बल्कि खुद राज इस्तेमाल करता था। इसी सिम के जरिए राज लगातार सोनम से संपर्क में रहा था।

सोनम और राज की 234 बार बातचीत

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए संजय वर्मा से लगातार बात करती थी।

11 मई को राजा से शादी होने से पहले भी संजय सोनम के संपर्क में था। मार्च से अप्रैल 2025 के बीच दोनों के बीच घंटों बात हुई। सिर्फ 21 दिनों में दोनों के बीच 234 बार कॉल हुई।

दिलचस्प बात यह है कि यह मोबाइल नंबर फिलहाल बंद पड़ा है। संजय का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इससे जांच एजेंसी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।



केतन मर्डर केस में नया खुलासा, सिया ने राजा रघुवंशी केस जानकर बनाई थी प्लानिंग

अब क्या है SIT का प्लान

मेघालय की पुलिस महानिदेशक इदाशिशा नोंग्रांग ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बारे में कोई डिटेल साझा नहीं की जा सकती।

एसआईटी हर दिन सामने आ रहे नए सबूतों को आपस में जोड़ने में जुटी है। मकसद है एक मजबूत केस तैयार करना, ताकि अदालत में आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

नोंग्रांग ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित के सभी चार फोन अब मिल चुके हैं। राजा के शव के पास एक क्षतिग्रस्त फोन मिला था। दो फोन सोनम के थे और चौथा फोन बाकी आरोपियों में से एक का था।

आरोपियों ने एक फोन को छोड़कर बाकी सभी फोन तोड़ दिए थे। इन टुकड़ों को शिलांग-सोहरा में अलग-अलग जगहों पर फेंका गया था।

गिरफ्तारी और सरेंडर की टाइमलाइन

राजा की हत्या के मामले में 23 मई को वेई सावडोंग पार्किंग से एसआईटी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी शामिल थे।

गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद 8 जून को सोनम ने खुद सरेंडर कर दिया था। उसने गाजीपुर जिले के नानगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया था।

बयानों में विरोधाभास

नोंग्रांग के मुताबिक सोनम और राज कुशवाह जांचकर्ताओं के सामने अलग-अलग तरह के बयान दे रहे हैं। इनके बयानों में कई जगह विरोधाभास पाया गया है।

वहीं बाकी तीन आरोपियों के बयानों में विरोधाभास काफी कम है। यह अंतर जांच एजेंसी के लिए एक अहम कड़ी बन सकता है।

इंदौर में डिजिटल सबूतों की जांच

विशेष जांच टीम फिलहाल मध्य प्रदेश के इंदौर में मौजूद है। यहां टीम नए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। मकसद है सभी सबूतों को आपस में जोड़कर पूरी तस्वीर साफ करना।

इस बीच सभी पांच आरोपियों की आठ दिन की पुलिस हिरासत गुरुवार को पूरी हो रही है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि एसआईटी अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

केतन मर्डर केस पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां, कहा- सोनम की दूसरी परछाई सिया गोयल!

सोनम रघुवंशी बोली- नहीं भागी नेपाल, सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे, अभी नहीं आऊंगी इंदौर

छत से धक्का फिर IV लाइन में टॉयलेट क्लीनर, तेलंगाना में नर्स पत्नी ने की पति की हत्या

Tags:
  • पुलिस महानिदेशक
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
  • राज कुशवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच