डॉ. राजेश राजौरा का मुख्य सचिव बनना लगभग तय, डीजीपी की दौड़ में तीन नाम

Pratibha ranaa | Jun 17, 2024, 08:51 IST
Share
राजेश राजौरा
राजेश राजौरा

डीजीपी सुधीर सक्सेना का दो साल का कार्यकाल 2 मार्च को पूरा हो चुका है। उनकी एक्सटेंशन की अवधि नवंबर में खत्म हो रही है। इस पोस्ट के लिए तीन नामों में से किसी एक पर मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए सिरे से प्रशासनिक कसावट करने में जुटे हैं। आगामी दिनों में लगभग हर स्तर पर तबादलों का दौर शुरू होने वाला है। मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव का नाम लगभग तय हो चुका है।

सबकुछ ठीक रहा तो डॉ. राजेश राजौरा इस पद पर बैठने जा रहे हैं। इसी के साथ पुलिस विभाग को भी नया डीजीपी मिल सकता है। हालांकि, प्रदेश का नया डीजीपी कौन होगा, यह तय नहीं हुआ है।

फिलहाल इस पद की दौड़ में अजय शर्मा (डीजी, ईओडब्ल्यू) और अरविंद कुमार (डीजी, होमगार्ड) और जीपी सिंह नाम चर्चा में हैं। ( MP new Chief Secretary )

नवंबर में रिटायर्ड होंगे सुधीर सक्सेना

बता दें कि मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना का दो साल का कार्यकाल 2 मार्च को पूरा हो चुका है। वे नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। इस पोस्ट पर अब तीन नामों में से किसी एक पर मुहर लग सकती है।

इनमें अजय शर्मा (डीजी, ईओडब्ल्यू) और अरविंद कुमार (डीजी, होमगार्ड) और जीपी सिंह नाम चर्चा में हैं।

मुख्य सचिव के लिए डॉ. राजौरा का नाम

इधर डाॅ. राजौरा का मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसीलिए उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है, ताकि वे सरकार हर तरह से सांमजस्य बना सकें।

सूत्र कहते हैं कि नई सरकार बनने के बाद से ही डॉ. राजौरा का सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ प्रशासनिक तालमेल बना हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री यादव ने जब अपर मुख्य सचिवों के बीच संभागों का बंटवारा किया था, तब डॉ. राजौरा को उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी।

ये खबर भी पढ़िए...SENIOR IAS राजेश राजौरा को सीएम सचिवालय में अपर मुख्य सचिव और आईएएस संजय शुक्ला को सीएम के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

तो 5 अफसर होंगे सुपरसीड

अगर डॉ. राजौरा मुख्य सचिव बने तो उनसे सीनियर पांच अफसरों को सुपरसीड किया जाएगा। इनमें से 1989 बैच के दो अफसर अनुराग जैन और आशीष उपाध्याय तो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ हैं।

जबकि इनसे एक बैच सीनियर यानी 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय इसी साल अगस्त में रिटायर हो जाएंगे। उन्हीं की बैचमेट और मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा के छह माह की एक्सटेंशन अवधि भी अगस्त में पूरी हो रही है, लेकिन 1989 बैच के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, जेएन कंसोटिया और प्रशासन अकादमी के डीजी विनोद कुमार सुपरसीड होंगे।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अरविंद कुमार
  • Rajesh Rajoura
  • जीपी सिंह
  • डॉ. राजेश राजौरा
  • राजेश राजौरा होंगे मुख्य सचिव
  • अजय शर्मा
  • MP new Chief Secretary
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई