राजेश शर्मा का खास विश्वनाथ साहू खोल रहा IT वालों के सामने पत्ते!
Jitendra Shrivastava | Dec 29, 2024, 14:42 IST
Rajesh Sharma Vishwanath Sahu cards in front of IT Photograph: (thesootr)
फिलहाल IT की पूछताछ का जोर इस बात पर है कि इकबाल सिंह बैंस से उसकी क्या बातचीत हुई? जाहिर है अगर साहू के टूटते ही बड़े- बड़े खिलाड़ियों के चेहरे बेनकाब होंगे। इनमें मध्यप्रदेश के कई नेता और अफसरों के नाम शामिल हो सकते हैं...
जिस दिन त्रिशूल कंस्ट्रशन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा के घर आयकर की रेड पड़ी थी, उसी दिन एक और गजब कारनामा हुआ था। राजेश शर्मा का खास विश्वनाथ साहू सिर्फ चड्डी- बनियान में अपने घर से भागा था, ताकि आयकर वाले उसे पकड़ न लें। अब वही विश्वनाथ आयकर वालों के सामने शर्मा और उससे जुड़े राज खोल सकता है।
भोपाल में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान एक हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया था। त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के कारोबारी राजेश शर्मा का करीबी और जमीन के कारोबार से जुड़ा व्यक्ति विश्वनाथ साहू छापा पड़ते ही अपने घर से बिना कपड़ों के भाग खड़ा हुआ था।
दरअसल आयकर विभाग ने राजधानी भोपाल में तीन प्रमुख बिल्डरों और कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ठिकानों पर जांच की थी। इस दौरान विश्वनाथ साहू के घर पर भी छापा मारा गया, लेकिन जब अधिकारियों ने दस्तक दी, तो साहू बिना कपड़ों के भागने लगा। कड़ाके की ठंड के बावजूद वह चड्डी-बनियान में ही भागने लगा। इस बात की पुष्टि साहू के घर से मिले CCTV फुटेज से हुई थी। हालांकि, बाद में साहू को पकड़ लिया गया था फिलहाल इंदौर की आयकर टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
'Thesootr' को मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ साहू और राजेश शर्मा के जो तार जुड़ रहे हैं, उससे कई कड़ियां खुलने की संभावना है। इंदौर में आयकर विभाग की टीम लगातार साहू से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है। IT का सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर है कि “सेंधवा वाली जमीन और पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस” मामले में साहू से क्या बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो साहू की कॉल रिकॉर्डिंग भी निकलवाने की तैयारी की जा रही है।
आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि विश्वनाथ साहू त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा का विशेष व्यक्ति है और लेन-देन का काम देखता है। साहू की अपनी भी एक कंपनी है, जो जमीन के कारोबार में लिप्त है। आयकर विभाग ने शर्मा और उसके लिए ब्रोकर का काम करने वाले अन्य लोगों के घरों और कार्यालयों पर भी जांच की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं।
फिलहाल IT की पूछताछ का जोर इस बात पर है कि इकबाल सिंह बैंस से उसकी क्या बातचीत हुई? जाहिर है साहू के टूटते ही बड़े- बड़े खिलाड़ियों के चेहरे बेनकाब होंगे। इनमें प्रदेश के कई नेता और अफसरों के नाम शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया और सत्ता के गलियारों में “शर्मा कनेक्शन” के कई नाम अब खुलेआम लिए भी जाने लगे हैं।
बिना कपड़ों के भागा था विश्वनाथ साहू
दरअसल आयकर विभाग ने राजधानी भोपाल में तीन प्रमुख बिल्डरों और कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ठिकानों पर जांच की थी। इस दौरान विश्वनाथ साहू के घर पर भी छापा मारा गया, लेकिन जब अधिकारियों ने दस्तक दी, तो साहू बिना कपड़ों के भागने लगा। कड़ाके की ठंड के बावजूद वह चड्डी-बनियान में ही भागने लगा। इस बात की पुष्टि साहू के घर से मिले CCTV फुटेज से हुई थी। हालांकि, बाद में साहू को पकड़ लिया गया था फिलहाल इंदौर की आयकर टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
बड़ा सवाल- इकबाल सिंह बैंस से क्या बात हुई?
राजेश शर्मा और ब्रोकरों से है जुड़ाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari