अफसरों की लेटलतीफी पर बिफरे सांसद रोडमल नागर, बोले- बेवकूफ की तरह इंतजार कराया
Sanjay Dhiman | Dec 24, 2025, 23:39 IST
Photograph: (the sootr)
राजगढ़ में जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद रोडमल नागर अफसरों की देर से उपस्थिति पर नाराज हो गए। उन्होंने विरोध करते हुए अधिकारियों के पैर छुए। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Rajgarh. राजगढ़ जिले के कुंडीबेह गांव में मंगलवार को एक कार्यक्रम में दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना घटी। सांसद रोडमल नागर और विधायक अमरसिंह यादव तय समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्हें डेढ़ घंटे तक जल जीवन मिशन अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा।
दिल्ली से जल जीवन मिशन के अपर सचिव कमलकिशोर सोम और जल निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे। इस लेटलतीफी से नाराज सांसद नागर ने कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरकर अफसरों के पैर छुए।
सांसद रोडमल नागर ने अधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "बेवकूफ की तरह डेढ़ घंटे का इंतजार कराया है।" उनके इस गुस्से से सभी मौजूद लोग चकित रह गए। सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यक्रम केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर परिणाम दिखाने चाहिए।
यह खबरें भी पढ़ें...
ग्वालियर में अमित शाह का दौरा, बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
क्रिकेट के मंच से सियासी बयान, इतिहास से राजनीति तक, कैलाश विजयवर्गीय के बयान क्यों बने चर्चा का विषय?
सांसद ने बताया कि उनका गुस्सा किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट की देरी से था। इस मिशन के तहत कुंडीबेह सहित 25 गांवों में 24 घंटे पानी पहुंचाना बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इस तरह के प्रोजेक्ट में समय की पाबंदी और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
सांसद के नाराजगी भरे शब्द और उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस घटना ने जल जीवन मिशन की लेटलतीफी पर सवाल उठाए है।
यह खबरें भी पढ़ें...
भावांतर की तीसरी किस्त तैयार : 28 दिसंबर को जावरा में सीएम यादव किसानों को देंगे 500 करोड़ रुपए
इंदौर के शास्त्री ब्रिज को बचाने के लिए अब फुटपाथ को खोदकर भर रहे कांच के टुकड़े
हालांकि इस घटना के बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि कुंडीबेह गांव अब देशभर के लिए मिसाल बन गया है। यहां के हर घर में अब 24 घंटे पीने का साफ पानी उपलब्ध होगा। सांसद ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि आने वाले 25 अन्य गांवों में भी काम की रफ्तार तेज होनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर नेताओं और नौकरशाही के बीच के तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली से जल जीवन मिशन के अपर सचिव कमलकिशोर सोम और जल निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे। इस लेटलतीफी से नाराज सांसद नागर ने कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरकर अफसरों के पैर छुए।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान अधिकारी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे, जिससे सांसद रोडमल नागर नाराज हो गए मंच से उतरकर अधिकारियों के पैर छूकर गुस्से का इंतजार करवाया#MadhyaPradesh #Rajgarh #WaterOffering#RoadmalNagar #OfficialsDelay #AngryMP… pic.twitter.com/h8m4BCXgwr
— TheSootr (@TheSootr) December 24, 2025
“बेवकूफ की तरह इंतजार कराया”
सांसद ने अधिकारियों के पैर छूए की घटना को ऐसे समझें
|
ग्वालियर में अमित शाह का दौरा, बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
क्रिकेट के मंच से सियासी बयान, इतिहास से राजनीति तक, कैलाश विजयवर्गीय के बयान क्यों बने चर्चा का विषय?
जल जीवन मिशन और समय की पाबंदी
वायरल हुआ वीडियो
यह खबरें भी पढ़ें...
भावांतर की तीसरी किस्त तैयार : 28 दिसंबर को जावरा में सीएम यादव किसानों को देंगे 500 करोड़ रुपए
इंदौर के शास्त्री ब्रिज को बचाने के लिए अब फुटपाथ को खोदकर भर रहे कांच के टुकड़े
राजगढ़ के कुंडीबेह गांव ने रचा एक नया इतिहास
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman