राज्यसभा की 24 सीटों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, MP समेत 10 राज्यों में 18 जून को चुनाव

Sanjay Dhiman | May 22, 2026, 10:15 IST
Share
rajya-sabha-election-date-out-for-24-seats
Photograph: (the sootr)

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा और 18 जून को वोटिंग के साथ-साथ नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। देश के 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों पर पुराने सांसदों का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है। संसद के उच्च सदन में खाली हो रही सीटों को भरा जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बड़े फैसले के बाद सभी राजनीतिक दल एक्टिव हो चुके हैं।

राज्यसभा की 24 सीटों में से इस बार 22 सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इनमें 11 सांसद बीजेपी के और 4 कांग्रेस के हैं। महत्वपूर्ण नामों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन शामिल हैं।

यह है चुनाव का पूरा टाइमटेबल

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है। अगले दिन 9 जून को सभी पर्चों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।





किन राज्यों से कितनी सीटें खाली होंगी

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात से चार-चार सीटें खाली होंगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन सीटें खाली होंगी। मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड से एक-एक सीट रिटायर हो रही है। इसके अलावा झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी एक-एक सीट पर उपचुनाव हो सकता है।

केंद्रीय मंत्रियों की स्थिति

राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण तथा रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश से सांसद और अल्पसंख्यक मामलों तथा मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन का कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त होगा। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रवनीत सिंह को बीजेपी दोबारा राज्यसभा भेज सकती है।

जॉर्ज कूरियन को केरल चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। अब दोनों मंत्रियों का राज्यसभा में बने रहना इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या उन्हें फिर से राज्यसभा में भेजा जाता है या नहीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी

कर्नाटक से कांग्रेस को तीन सीटें मिलने की संभावना है। इनमें से एक सीट पर मल्लिकार्जुन खरगे के चुने जाने की संभावना बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट जीतने के लिए भी मेहनत करनी होगी, क्योंकि उसके पास केवल छह अतिरिक्त वोट हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर से राज्यसभा जाने से इनकार कर दिया है। राजस्थान में बीजेपी को दो सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है। बीजेपी से रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा नाम संभावित उम्मीदवार हैं।

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका

गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटों में कांग्रेस के पास केवल एक सदस्य है, जो 21 जून को रिटायर हो रहे हैं। एक सीट जीतने के लिए 46 वोट चाहिए, जबकि कांग्रेस के पास इसबार सिर्फ 12 विधायक हैं। इसका मतलब यह है कि इस बार गुजरात से कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं पाएगा। यह पहला मौका होगा जब गुजरात से कांग्रेस का राज्यसभा में कोई प्रतिनिधि नहीं होगा।

चुनाव का राजनीतिक असर

झारखंड में कांग्रेस की उम्मीदें सत्तारूढ़ जेएमएम पर टिकी हैं। एनडीए की स्थिति वर्तमान स्तर पर बनी रहने की संभावना है, जबकि टीडीपी की सीटें बढ़ सकती हैं। वर्तमान में बीजेपी के राज्यसभा में 113 सांसद और एनडीए के 148 सांसद हैं। इस चुनाव के बाद बीजेपी की संख्या लगभग समान रहने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के पहले डीजीपी एचएम जोशी के साथ धोखाधड़ी, आरोपी क्रिकेट अकादमी संचालक गिरफ्तार

पोस्टिंग से नाखुश एमपी के तीन आईएएस अधिकारियों ने मांगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

MP में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, 20 विभागों के अफसर के संभालेंगे कमान, ऐसे करेगा काम

कल से लगातार 6 दिन बंद रहेंगे SBI बैंक, आज ही पूरे कर लें जरूरी काम

Tags:
  • चुनाव आयोग
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • गुजरात
  • राज्यसभा चुनाव
  • नोटिफिकेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई