मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिस कांग्रेस नेता से कहा था कौन राकेश यादव, वह BJP में आए, सीधे प्रवक्ता बने

Sanjay Gupta | Jul 09, 2026, 19:25 IST
Share
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Photograph: (THESOOTR)

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राकेश यादव आखिरकार बीजेपी के हो गए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने उन्हें भोपाल में बीजेपी जॉइन कराई।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव आखिरकार बीजेपी के हो गए। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए।

इन पर टिकट, पद बेचने से लेकर कांग्रेस को रसातल में पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए। बीजेपी जॉइन करते ही उन्हें प्रदेश प्रवक्ता जैसा अहम पद दिया गया है।

इस मौके पर यह रहे मौजूद

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें बीजेपी जॉइन कराई। इस दौरान प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे।

यह बोले हेमंत खंडेलवाल

खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि राकेश यादव इंदौर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। इन्होंने 30 साल कांग्रेस को सेवाएं दी। कांग्रेस में विविध पदों पर रहे हैं। कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व से असहमति व्यक्त करते हुए जो बिना तथ्य के आरोप लगाते हैं, ऐसे नेतृत्व का साथ छोड़ते हुए बीजेपी ज्वाइन किया है।

rakesh yadav joined bjp
rakesh yadav joined bjp

यह बोले थे मंत्री विजयवर्गीय

हाल ही में कांग्रेस पर आरोप लगाकर चर्चा में आए यादव को लेकर जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कुछ दिन पहले पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कौन राकेश यादव। मैें नहीं जानता हूं।

फिर विधायक रमेश मेंदोला से पूछा था कि जानते हो क्या, और उन्होंने भी इंकार किया था। अब वह बीजेपी में आ गए हैं औऱ सीधे प्रदेश प्रवक्ता जैसा पद दिया गया है।

यह है बीजेपी की रणनीति

दरअसल कांग्रेस से आए नरेंद्र सलूजा के निधन के बाद बीजेपी को ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो कांग्रेस को जानता हो और तीखा हमला बोल सकता हो।

जिस तरह से हाल ही में पटवारी व अन्य कांग्रेसी नेता बीजेपी और खासकर मुख्यमंत्री को टारगेट कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को पटवारी और कांग्रेस नेतृत्व को घेरने वाले और उन्हें समझने वाले नेता की जरूरत थी। आने वाले समय में यादव के निशाने पर खुलकर राहुल गांधी, पटवारी और हरीश चौधरी होंगे।

प्रदेश मंत्री रणदिवे ने कराई इंट्री

'द सूत्र' को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार राकेश यादव की इंट्री प्रदेश मंत्री बीजेपी गौरव रणदिवे द्वारा कराई गई है। जिस तरह से यादव लगातार कांग्रेस में ही हमले कर रहे थे, उसके बाद से रणदिवे की नजर उन पर थी।

हाल ही में कांग्रेस छोड़ने से पहले वह पटवारी के साथ ही राहुल गांधी और हरीश चौधरी पर भड़के थे। गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं जिस तरह से जीतू पटवारी बीजेपी पर और खासकर मुख्यमंत्री को टारगेट कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को ऐसे नेता की तलाश थी जो इन बातों के लिए उन्हें तीखा जवाब दे सके।

ऐसे में राकेश यादव में वह बात नजर आई। इसके बाद रणदिवे ने प्रदेशाध्यक्ष खंड़ेलवाल से चर्चा की और फिर यादव को लेकर भोपाल गए औऱ बीजेपी ज्वाइन करा दी। हाथों हाथ प्रदेश प्रवक्ता का भी पद मिल गया। बीजेपी जॉइन करने के बाद राकेश यादव सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे।

ये खबरें भी पढ़ें...

जीतू पटवारी के भाई भरत ने पुलिस को दिया आवेदन मेरा भाई नाना नहीं मिल रहा है

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना हिरासत में, डीसीपी ने की पुष्टि

ट्रैफिक जाम में फंसें कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की क्लास

सीएम मोहन यादव के गृह विभाग में शुरू हुई पदोन्नति पर हलचल, डीपीसी तैयारी पर बैठक

Tags:
  • रमेश मेंदोला
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय
  • बीजेपी
  • नरेंद्र सलूजा
  • हेमंत खंडेलवाल
  • राकेश यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती