बालों से रथ खींचते हुए अयोध्या पहुंचेगा ये रामभक्त, 12 दिनों की पदयात्रा में रोज चलेंगे 60 किमी
Pooja Kumari | Jan 11, 2024, 24:00 IST
बालों से रथ खींचते हुए अयोध्या पहुंचेगा ये रामभक्त, 12 दिनों की पदयात्रा में रोज चलेंगे 60 किमी
दमोह जिले के निवासी बद्री विश्वकर्मा अपने बालों से रथ को खींचकर श्रीराम मंदिर की पदयात्रा करेंगे। आज दोपहर 12.30 बजे बटियागढ़ श्रीराम के मंदिर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे और 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेंगे।
BHOPAL. दमोह जिले का एक व्यक्ति जो भगवान राम का परम भक्त है। वह गुरुवार यानी आज अपने बालों से रथ खींचते हुए अयोध्या के लिए रवाना होंगे। बद्री विश्वकर्मा दमोह जिले के बटियागढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक वह अपने बालों से रथ को खींचकर श्रीराम मंदिर की पदयात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे आज दोपहर 12.30 बजे बटियागढ़ श्रीराम के मंदिर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे और 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेंगे।
कई टीवी चैनलों पर अपने हैरत अंगेज करतब दिखाने वाले दमोह जिले के बटियागढ़ निवासी बद्री विश्वकर्मा, जिन्हें दमोह के खली के नाम से पहचाना जाता है, अपने बालों से रथ को खींचकर श्रीराम मंदिर की पदयात्रा करेंगे। बद्री बाबा का कहना है कि रथ यात्रा को रवाना करने सवा लाख मानस पाठ के महंत श्री भगवान वेदांताचार्य बटियागढ़ पहुंच रहे हैं। यात्रा के प्रेरणा स्रोत मनोज देवलिया संपूर्ण यात्रा में बद्री बाबा के साथ रहेंगे। एक दिन में वे लगभग 60 किलोमीटर पद यात्रा करेंगे। ये संकल्प उन्होंने श्री राम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर लिया है।
बता दें बद्री विश्वकर्मा ने कई टीवी चैनलों में हैरत अंगेज करतब दिखाए हैं। उनके शरीर की ताकत के चलते ही लोग उन्हें खली के नाम से बुलाते हैं। बद्री अपने सीने पर पत्थर रखवाकर उन्हें हथौड़े से वह तोड़ते हैं, जिसे देख लोग अचरज में पड़ जाते हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक बद्री के स्टंट बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर, करण जौहर समेत कई फिल्मी कलाकार देख चुके हैं।
प्रतिदिन करेंगे 60 किमी. पदयात्रा
कौन हैं बद्री विश्वकर्मा
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari