तलवार से जीभ काट डालूंगा, अब कांग्रेस नेता ने रमेश बिधूड़ी को दी धमकी
Raj Singh | Jan 06, 2025, 11:44 IST
CONGRESS PARTY
रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर ऐसा बयान दिया, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। अब इसी सिलसिले में बिधूड़ी को जीभ काटने की धमकी मिली है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर ऐसा बयान दिया, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। अब इसी सिलसिले में बिधूड़ी को जीभ काटने की धमकी मिली है। दरअसल, अपने आप को कांग्रेस नेता बताने वाले जितेंद्र भदौरिया ने रमेश बिधूड़ी को ग्वालियर आने की धमकी दी है और कहा है कि वह तलवार से उनकी जीभ काट डालेंगे। बता दें कि यह धमकी जितेंद्र भदौरिया ने एक पोस्ट के जरिए दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
![jitendra]()
रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान- प्रियंका के गाल जैसी बनवा देंगे सड़कें
बता दें कि खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले जितेंद्र भदौरिया की इस पोस्ट के बाद विवाद की लहर दौड़ गई है। यूजर्स अब इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी बता रहे हैं।
रमेश बिधूड़ी बोले- मैं इस समय व्यस्त हूं, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हो सकता
दरअसल, दिल्ली के कालकाजी में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के पूर्व सांसद और प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मैं कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना दूंगा। इस बयान के बाद से ही विवाद बढ़ गया है। हालांकि हंगामा देखते हुए बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने माफी मांग ली।
धमकी भरे पोस्ट में क्या था?
पोस्ट में जितेंद्र भदौरिया ने लिखा है कि रमेश बिधूड़ी, अपनी औकात में रहो, अगर तुम सच में अपने बाप की औलाद हो तो ग्वालियर आ जाओ, मैं तुम्हारी जीभ तलवार से काट डालूंगा। वहीं इस पोस्ट में प्रियंका गांधी के समर्थन में भी बातें लिखी गई हैं।
jitendra
रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान- प्रियंका के गाल जैसी बनवा देंगे सड़कें
कांग्रेस नेता के बयान के बाद विवाद बढ़ा
रमेश बिधूड़ी बोले- मैं इस समय व्यस्त हूं, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हो सकता
रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
FAQ
- रमेश बिधूड़ी को धमकी क्यों मिली?
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिली। - धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है?
धमकी देने वाला व्यक्ति जितेंद्र भदौरिया है, जो खुद को कांग्रेस नेता बताता है। - रमेश बिधूड़ी ने क्या टिप्पणी की थी?
रमेश ने प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें सड़कों की तुलना प्रियंका के गालों से की थी। - रमेश बिधूड़ी ने विवाद बढ़ने के बाद क्या किया?
बिधूड़ी ने विवाद बढ़ने के बाद माफी मांगी थी। - धमकी देने वाला पोस्ट कहां वायरल हो रहा है?
जितेंद्र भदौरिया का धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman