हार के बाद रामनिवास रावत का छलका दर्द, बोले- BJP में अंदरूनी मतभेद

Jitendra Shrivastava | Nov 24, 2024, 19:40 IST
Share
thesootr
thesootr

रामनिवास रावत ने विजयपुर हार का कारण भाजपा में अंदरूनी मतभेद और सहयोगियों के भ्रम को बताया। इस्तीफा देकर विकास पर काम करने का संकल्प जताया...

BHOPAL. पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत, जो विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में हार का सामना कर चुके हैं। रावत ने अपनी हार का कारण भाजपा के अंदरूनी मतभेद और सहयोगियों द्वारा फैलाए गए भ्रम को बताया। रावत ने कहा कि चुनाव हारना एक प्रक्रिया है, लेकिन वे हमेशा जनता के दुख-सुख में खड़े रहेंगे और क्षेत्रीय विकास के लिए काम करते रहेंगे।

रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने विजयपुर और श्योपुर के विकास का संकल्प लिया, जिसे वे अब भी पूरा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में आने का उद्देश्य जनता की सेवा करना है, जिसे वे जीवन भर निभाते रहेंगे।

चुनाव हारने के पीछे के कारण

रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा के अंदर ही कुछ लोगों ने भ्रम फैलाया और पार्टी के नेताओं को गुमराह किया। इन कारणों से उनका साथ छोड़ने वालों की वजह से चुनाव में हार हुई। रावत ने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे।

इस्तीफा और आगे की योजना

चुनाव हारने के बाद रामनिवास रावत ने तुरंत अपने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और अब उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि वे अपने क्षेत्र में सरकार के विकास के एजेंडे पर काम करते रहेंगे। रावत ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद कुछ लोगों ने यह भ्रम फैलाया कि अगर जीतने के बाद रामनिवास मंत्री बन गए तो क्षेत्र में कोई भी नेता का कद नहीं बढ़ पाएगा और क्षेत्र के नेताओं की राजनीति समाप्त हो जाएगी। इसी भ्रम से कुछ लोगों ने साथ छोड़ दिया और जनता की वजह से नहीं उन्हीं लोगों की वजह से हारा हूं। जिन्होंने मेरा चुनाव में साथ छोड़ दिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • BJP
  • रामनिवास रावत
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • उपचुनाव
  • Ramniwas Rawat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज