सुरजेवाला बोले-सिंधिया से कह रहे ग्वालियर मत जाओ, जूते बजेंगे, झूठे हैं शिवराज, मंत्री विश्वास सारंग ने किया पलटवार
Vikram Jain | Sept 15, 2023, 24:00 IST
सुरजेवाला बोले-सिंधिया से कह रहे ग्वालियर मत जाओ, जूते बजेंगे, झूठे हैं शिवराज, मंत्री विश्वास सारंग ने किया पलटवार
कांग्रेस कार्यालय भोपाल में हुई बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी रणदीर सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी और सिंधिया पर निशाना साधा।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सुरजेवाला ने सिंधिया पर विवादित बयान दे दिया। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी में चल रही सिर फुटौव्वल सभी हर रोज देख रहे हैं। सिंधिया को कहा जाता है कि आप ग्वालियर-चंबल में मत जाइएगा, वहां जूते बजेंगे। इधर सुरजेवाला का बयान सामने आने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस तरह की शब्दावली का उपयोग न करें।
जन आक्रोश यात्रा को लेकर PCC में हुई बैठक
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के रूट मैप को लेकर PCC में सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और AICC द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान सुरजेवाला ने बीजेपी और सिंधिया पर हमला बोला।
हार का मुंह सामने देखकर बौखलाई BJP : सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि राकेश सिंह को यात्रा का प्रभारी बनाकर 3 दिन से मंच पर चढ़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वीडी शर्मा को बैरियर से कूदकर स्टेज तक आने की जहमत करनी पड़ रही है। इनके नेता किस तरह से अपमानित हो रहे हैं। क्या यह नहीं दर्शाता कि भारतीय जनता पार्टी हार का मुंह सामने देखकर बौखलाई हुई है। उसका इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि मई 2011 में शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ बीना रिफाइनरी के 12 हजार करोड़ के निर्माण और उद्घाटन में हिस्सा लिया हो और अब वह दोबारा कसीदे पढ़ रहे हैं। उसमें एक नई मशीन लगाओगे तो जनता का करोड़ों रुपया खर्च कर दोगे।
शिवराज जी वोट नहीं, माफी मांगो : सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज का समाचार पत्र कह रहा है कि मध्यप्रदेश पर जीडीपी का 34% कर्ज हो गया है। शिवराज झूठे हैं, वे एक महीने में 3 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। उनकी कोई घोषणा लागू नहीं होने वाली और न ही वे लागू कर सकते हैं। उन्हें मालूम है कि झूठ बोलो और झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो। वे झूठ बोलकर लोगों को बरगला रहे हैं, लेकिन क्या वे मध्यप्रदेश के साढे़ आठ करोड़ लोगों को नासमझ मानते हैं। शिवराज जी वोट नहीं, माफी मांगो।
अनर्गल बातें करना कांग्रेस की पद्धति : विश्वास सांरग
रणदीप सुरजेवाला के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे इस तरह की शब्दावली का उपयोग नहीं करें। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां आकर इस तरह की गंदगी न फैलाएं। इस तरह की अनर्गल बातें करना कांग्रेस की पद्धति रही है। बता दे कि कांग्रेस शनिवार को जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप जारी करेगी। राजधानी के एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सुरजेवाला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिसमें वचन पत्र के कुछ वादे सामने आ सकते है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman