रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर नागवंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

Marut raj | Apr 04, 2024, 19:53 IST
Share
रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर नागवंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए द सूत्र the sootr
रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर नागवंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए द सूत्र the sootr

सागौन के पेड़ की कटाई करने के लिए एनओसी जारी करने के बदले में मांगी जा रही थी रिश्वत। खेत स्वामी अधिवक्ता की शिकायत पर लोकायुक्त ने की कार्रवाई।

भोपाल. लोकायुक्त पुलिस ने वन परिक्षेत्र इटारसी के रेंजर श्रेयांश जैन ( Ranger Shreyansh Jain ) और डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी ( Deputy Ranger Rajendra Kumar Nagvanshi ) को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सागौन की पेड़ कटाई करने की टीपी के एवज में रेंजर और डिप्टी रेंजर ने शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी थी।

सागौन के पेड़ के लिए मांगे थे पैसे

आसफाबाद इटारसी निवासी अधिवक्ता लोकेन्द्र सिंह पटेल ( Advocate Lokendra Singh Patel) का खेत ग्राम दमदम में है। खेत की मेड़ पर 7 सागौन के पेड़ लगे हुए थे। ये पेड़ आधी में गिर गए हैं। इन्हीं पेड़ की कटाई करने के लिए शिकायतकर्ता ने वन परिक्षेत्र इटारसी से टीपी मांगी थी। इस पर रेंजर श्रेयांश जैन और राजेंद्र नागवंशी द्वारा टीपी देने के बदले में रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के बाद लोकायुकत ने की कार्रवाई

रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर नागवंशी द्वारा लोकेन्द्र पटेल से 19 हजार की रिश्वत की मांग की थी। बात करने पर 12 हजार रुपए में समझौता हो गया। उसी राशि को लेकर लोकेन्द्र पटेल रेंजर और डिप्टी रेंजर को देने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Tags:
  • लोकायुक्त पुलिस
  • रेंजर श्रेयांश जैन
  • Ranger Shreyansh Jain
  • अधिवक्ता लोकेन्द्र सिंह पटेल
  • Advocate Lokendra Singh Patel
  • डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी
  • Deputy Ranger Rajendra Kumar Nagvanshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज