MP का काला सच : अपने ही करते हैं महिलाओं से रेप , गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

Shreya Nakade | Jun 02, 2024, 07:47 IST
Share
मध्य प्रदेश में महिलाओं से रेप के आंकड़ें
मध्य प्रदेश में महिलाओं से रेप के आंकड़ें

मध्य प्रदेश महिलाओं से रेप के मामले में देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल है। यहां दुष्कर्म करने वाले ज्यादातर मामलों में आरोपी महिलाओं के परिचित ही होते हैं...

मध्य प्रदेश के लिए यह बहुत शर्मसार करने वाले बात है कि यह महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में भारत के टॉप-5 राज्यों में शामिल है ( rape statistics in mp )। इसमें भी रेप करने वाले अपने, परिचित या परिवार और पड़ोस के ही कोई सदस्य होते हैं। गृह विभाग की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

98 प्रतिशत अपराधी परिचित


गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में महिलाओं से होने वाले दुष्कर्म के ज्यादातर मामले में आरोपी जान पहचान का व्यक्ति ही था। रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग लड़कियों से रेप के 98.2 परसेंट मामलों में आरोपी जानने पहचानने वाले होते हैं। बालिग महिलाओं में यह आंकड़ा 98.5 परसेंट रहा है। इन जानने वालों में पारिवारिक सदस्य, पड़ोसी, सहकर्मी, पारिवारिक मित्र या शादी का झांसा देने वाले शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

सीधी रेप कांड : पीड़ित लड़की हिम्मत न दिखाती तो चलता रहता ये गंदा खेल

आधे से ज्यादा अपराध शादी का झांसा देते हैं


रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 55 परसेंट मामलो में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप होते हैं। इसके अलावा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली 43 परसेंट महिलाओं ने अपने पार्टनर पर रेप का केस दर्ज कराया है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 2022 में दुष्कर्म के मामले में प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर था।

ये खबर भी पढ़िए...

रेप से जन्मे बेटे ने मां को दिलाया इंसाफ, 30 साल बाद दोषी को सजा

ये वीडियो भी देखें...

आखिर क्या है All Eyes On Rafah | क्यों हो रहा है वायरल

प्रदेश में गैंगरेप और हत्या


मध्य प्रदेश में गैंगरेप और रेप के बाद हत्या के मामले घटे हैं। गृह मंत्रालय की 2021-22 में जारी की गई रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या के 13 मामले दर्ज किए गए थे। 2023-24 की रिपोर्ट में ऐसे 6 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 2021-22 में गैंगरेप के 98 मामले दर्ज हुए थे।

2023-24 में ऐसे 87 मामले दर्ज हुए। हालांकि रेप के आंकड़े में कमी नहीं आई है। 2021-22 में 2068 केस दर्ज हुए थे। 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 2085 हो गया है।

इसके अलावा दिसंबर 2023 से 15 मई 2024 के बीच एसटी और एससी वर्ग की महिलाओं से दुष्कर्म के मामले घटे हैं। 2002-23 में ऐसे 311 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 2023-24 में ऐसे 233 मामले दर्ज हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मोदी बने PM तो लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1500 रुपए, जानें इस खबर की सच्चाई…

Tags:
  • नाबालिग लड़कियों से रेप
  • rape statistics in mp
  • मध्य प्रदेश में गैंगरेप
  • एसटी और एससी वर्ग की महिलाओं से दुष्कर्म
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप
बिलासपुर में हैवानियत : पति ने रॉड से पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

बिलासपुर में हैवानियत : पति ने रॉड से पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी फरार
अशोक गहलोत बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने की गुंडागर्दी, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब

By Jageshwar prasad

अशोक गहलोत बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने की गुंडागर्दी, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब
साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार

By Umeshwari Baghel

साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार
अकेली न आएं बागेश्वर धाम, सेवादारों का भी कोई भरोसा नहीं: धीरेंद्र शास्त्री की महिलाओं से अपील

By Amresh Kushwaha

अकेली न आएं बागेश्वर धाम, सेवादारों का भी कोई भरोसा नहीं: धीरेंद्र शास्त्री की महिलाओं से अपील
कोटा में बहादुरी को नमन: पायलट स्मित मच्छार के लिए हनुमान चालीसा पाठ, पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना

By Jageshwar prasad

कोटा में बहादुरी को नमन: पायलट स्मित मच्छार के लिए हनुमान चालीसा पाठ, पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी
जनगणना से पहले MP-CG में ओआरपी पर विवाद, आदिवासियों को अलग करने की साजिश का दावा

By Aman Vaishnav

जनगणना से पहले MP-CG में ओआरपी पर विवाद, आदिवासियों को अलग करने की साजिश का दावा