Ratapani Sanctuary में बाघिन और 6 माह के शावक का शव मिला
Jitendra Shrivastava | May 05, 2024, 18:09 IST
THESOOTR
रातापानी सेंचुरी में एक बाघिन और उसके 6 माह के शावक का शव मिला है। वन विभाग के मैदानी अमले को इसका पता तब चला, जब पेट्रोलिंग के दौरान दो शावक घूमते हुए दिखाई दिए। मां के नहीं दिखने पर खोज की तो तीन दिन पुराना शव मिला...
BHOPAL. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रातापानी अभयारण्य ( Ratapani Sanctuary ) में बाघिन और 6 माह के शावक का शव मिला है। घटनास्थल पर पहुंची वन अमला की टीम मौका मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। वहीं वन विभाग का कर्मचारी अब मृत बाघिन के दो अन्य शावकों की तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह घटना रातापानी अभयारण्य के दाहोद रेंज की है। दरअसल, वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान दो शावक घूमते नजर आए। जब मां की तलाश की गई तो दाहोद रेंज में बाघिन का शव मिला, जो कि तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं झिरी गांव के ऊपर ग्रामीणों ने एक शावक की सूचना विभाग को दी। जब तक टीम वहां पहुंची, उसकी भी मौत हो चुकी थी।
अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शावकों को बाघ या तेंदुए से बचाने के संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है, जबकि शावक की मौत सदमे से होना बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम बाघिन की सर्चिंग 1 मई से कर रहा था। वहीं अब विभाग के लिए बचे हुए दो शावकों को बचाने की चुनौती है।
रातापानी सेंचुरी के अधीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि बाघिन की सर्चिंग 1 मई से की जा रही थी। उसका शव गर्मी की वजह से डीकंम्पोस्ड हो गया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों को दूसरे बाघ से बचाने के संघर्ष में बाघिन की जान गई। वहीं शावक की मौत सदमे से हुई। वन विभाग की टीम पहुंची तो शावक पत्थर के नीचे दुबक गया। वहीं भोपाल फॉरेस्ट सर्किल के सीसीएफ राजेश खरे ने कहा कि शावक और बाघिन के अंग सुरक्षित हैं। शिकार की आशंका नहीं है।
अभयारण्य के दाहोद रेंज में मिला बाघिन का शव
जानकारी के अनुसार यह घटना रातापानी अभयारण्य के दाहोद रेंज की है। दरअसल, वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान दो शावक घूमते नजर आए। जब मां की तलाश की गई तो दाहोद रेंज में बाघिन का शव मिला, जो कि तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं झिरी गांव के ऊपर ग्रामीणों ने एक शावक की सूचना विभाग को दी। जब तक टीम वहां पहुंची, उसकी भी मौत हो चुकी थी।
शावकों को बचाने के संघर्ष में हुई बाघिन की मौत
अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शावकों को बाघ या तेंदुए से बचाने के संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है, जबकि शावक की मौत सदमे से होना बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम बाघिन की सर्चिंग 1 मई से कर रहा था। वहीं अब विभाग के लिए बचे हुए दो शावकों को बचाने की चुनौती है।
शिकार की आशंका नहीं है
रातापानी सेंचुरी के अधीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि बाघिन की सर्चिंग 1 मई से की जा रही थी। उसका शव गर्मी की वजह से डीकंम्पोस्ड हो गया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों को दूसरे बाघ से बचाने के संघर्ष में बाघिन की जान गई। वहीं शावक की मौत सदमे से हुई। वन विभाग की टीम पहुंची तो शावक पत्थर के नीचे दुबक गया। वहीं भोपाल फॉरेस्ट सर्किल के सीसीएफ राजेश खरे ने कहा कि शावक और बाघिन के अंग सुरक्षित हैं। शिकार की आशंका नहीं है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava