30 अप्रैल तक नहीं कराया राशन कार्ड का ई-केवाईसी, तो बंद हो जाएगा राशन
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 17, 2025, 13:29 IST
e-kyc of rashan card
अगर आप राशनकार्ड धारक हैं तो 30 अप्रैल 2025 तक ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ऐसा करने से चूक जाते हैं तो आपको 1 मई से राशन मिलना बंद हो सकता है।
MP News: अगर आप सरकारी दुकान से राशन लेते हैं, तो अपने सारे काम छोड़कर सबसे पहले अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी करवा लें। समय रहते अगर आप यह काम नहीं करवा पाते हैं तो आपको राशन मिलना बंद हो सकता है। जबलपुर जिला प्रशासन ने सभी राशनकार्ड धारकों को इस महीने की 30 तारीख तक ई-केवाईसी करवाने का अंतिम मौका दिया है। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को 30 अप्रैल के पहले ई-केवाईसी कराना जरूरी है। जबलपुर जिला प्रशासन ने उन सभी कार्डधारकों की सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने अभी तकई-केवाईसी नहीं करवाया है। जल्द हीयह सूची ग्राम पंचायत, नगर निगम कार्यालयों और राशन दुकानों पर चस्पा की जाएगी, ताकि राशन लेने वाले लोग अपनी स्थिति की जानकारी ले सकें और समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर सकें। प्रशासन के मुताबिक इस प्रक्रिया का उद्देश्य सरकारी सिस्टम को पारदर्शी बनाना है। अगर किसी लाभार्थी की मृत्यु हो चुकी है या किसी परिवार के पास डुप्लीकेट राशन कार्ड है, तो ऐसी प्रविष्टियों को ‘mRation Mitra’ पोर्टल के जरिए हटाया जा सकेगा। अतः सभी लाभार्थियों से अपील की जा रही है कि वे 30 अप्रैल की समय सीमा पूरी होने से पहले-पहले अपनीई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि राशन प्राप्ति में कोई रुकावट न आए।जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को 1 मई से राशन नहीं मिलेगा। भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे (Below Poverty Line) जीवन यापन कर रहे हैं, जो कुल जनसंख्या का लगभग 28% है। सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System - PDS) इन लोगों को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराती है। लेकिन हाल के वर्षों में फर्जी राशन कार्ड और मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन जारी होने की घटनाएं सामने आई हैं। वास्तविक लाभार्थियों को ही इस सुविधा का लाभ मिल सके इस कारण यह प्रक्रिया करवायी जा रही है। ई-केवाईसी कैसे करें? (How to Update
ई-केवाईस करवाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही मोबाइल से ई-केवाईसी कर सकते हैं। बस उसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप 1
सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘mRationMitra’ ऐप डाउनलोड करें
स्टेप 2
आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
स्टेप 3
OTP वेरीफाई कर अपना ई-केवाईसी अपडेट कर लें
अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे राशन दुकान पर जाकर फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र (नाम हटाने हेतु), जन्म प्रमाण पत्र (नया नाम जोड़ने हेतु) अपने साथ लेकर जाना है।
thesootr links
राशन कार्ड ई-केवाईसी क्यों है जरूरी?
ई-केवाईसी कैसे करें? (How to Update e-KYC )
स्टेप 1
सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘mRationMitra’ ऐप डाउनलोड करें
स्टेप 2
आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
स्टेप 3
OTP वेरीफाई कर अपना ई-केवाईसी अपडेट कर लें
अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे राशन दुकान पर जाकर फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र (नाम हटाने हेतु), जन्म प्रमाण पत्र (नया नाम जोड़ने हेतु) अपने साथ लेकर जाना है।
जानें जरूरी बातें
- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कुल राशन कार्ड धारक 14.51 लाख हैं।
- 10.97 लाख कार्ड धारकों ने e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है।
- अभी भी 3.5 लाख कार्डधारक ऐसे हैं जिनका ई केवायसी नहीं हुआ है।
thesootr links
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava