रतलाम के आलोट का आईएसआईएस से जुड़ा कनेक्शन, एनआईए टीम युवक को गिरफ्तार कर रांची ले गई
BP Shrivastava | Sept 14, 2023, 24:00 IST
रतलाम के आलोट का आईएसआईएस से जुड़ा कनेक्शन, एनआईए टीम युवक को गिरफ्तार कर रांची ले गई
रांची में आईएसआईएस गतिविधियों में पकड़ाए फहजान अंसारी से रतलाम जिले के आलोट के एक युवक का कनेक्शन सामने आया है। एनआईए की टीम ने गुरुवार को खजुरी देवड़ा के रहने वाले राहुल सैन (23) को गिरफ्तार किया।
आमीन हुसैन, RATLAM. रांची में आईएसआईएस गतिविधियों में पकड़े गए फहजान अंसारी से रतलाम जिले के आलोट के एक व्यक्ति का कनेक्शन सामने आया है। इसी सिलसिले में एनआईए की टीम ने गुरुवार, 14 सितंबर को खजुरी देवड़ा के रहने वाले राहुल सैन (23) को गिरफ्तार किया और एनआईए टीम पूछताछ के लिए उसे रांची ले गई। इस कार्रवाई की एसपी राहुल कुमार लोधा ने पुष्टि की है।
युवक के पास से मिला ISIS का झंडा
जानकारी के मुताबिक, रांची में एनआईए को फहजान अंसारी से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने आलोट के खजुरी देवड़ा के राहुल पुत्र बाबूलाल सैन को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। गिरफ्तार युवक के पास से एनआईए ने मोबाइल, सीम कार्ड्स, काला कपड़ा (आईएसआईएस का झंडा), चाकू, एक मोबाइल नंबर लिखा कागज बरामद किया।
इंस्टाग्राम से जानकारी मिलने के बाद एनआईए टीम ने की कार्रवाई
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि जिले के व्यक्ति से इंस्टाग्राम के माध्यम से कनेक्शन मिलने पर एनआईए रांची ने रतलाम पुलिस से संपर्क किया था। अल सुबह एनआईए, एटीएस, और थाना आलोट की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। दबिश में गिरफ्तार राहुल सैन के पास से महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई। रतलाम पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर उसकी ट्रांसिट रिमांड लेने में मदद कर एनआईए की टीम के सुपुर्द किया।

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग