मुंबई इंडियंस को घुटनों पर ले आया मध्य प्रदेश का छोरा आशुतोष शर्मा, महज इतने रुपयों में बिका था

Pratibha ranaa | Apr 19, 2024, 08:07 IST
Share
fv
आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा का यह आईपीएल करियर का सिर्फ चौथा मैच था, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के भी छक्के छुड़ा दिए। ऐसे में हर कोई आश्चर्य से उन्हें देखता रह गया और आशुतोष के बारे में
हर कोई जानना चाह रहा है...

BHOPAL. मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल के 32वें मुकाबले ( IPL 2024 ) में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं था। मुकाबले में इतने उतार-चढ़ाव आए कि आखिरी ओवर तक पता नहीं चला था कि कौनसी टीम यह मैच जीतने वाली है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन बनाकर ढेर हो गई और 9 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। हालांकि पंजाब किंग्स के फिनिशर आशुतोष शर्मा ( Ashutosh Sharma ) ने इस मैच में धमाल मचा दिया। बुमराह जैसा बॉलर भी गच्चा खा गया। वैसे आशुतोष ने आईपीएल 2024 के पिछले कुछ मैचों से अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है, लेकिन क्या आप जानते है कि मुंबई इंडियंस को घुटनों पर लाने वाले आशुतोष शर्मा कहां के कहने वाले है?

ये खबर भी पढ़िए...6 सीटों पर मध्य प्रदेश में प्रथम चरण की वोटिंग आज, कैसे डालें वोट, कहां मिलेगा पोलिंग बूथ... जानिए सब कुछ

कौन हैं आशुतोष शर्मा ?


आशुतोष शर्मा ( Who is Ashutosh Sharma ), मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कहने वाले हैं। उन्होंने इंदौर से अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की है। आशुतोष लाइमलाइट में 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए आए थे। जानकारी के मुताबिक आशुतोष के जीवन में बहुत उतार चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने फिर भी कभी हार नहीं मानी। बचपन से लेकर और रेलवे में जॉब मिलने से पहले आशुतोष का जीवन कठिनाईयों भरा रहा है।

10 साल की उम्र में छोड़ा था घर


आशुतोष आठ साल की उम्र में इंदौर आ गए थे। उनकी किस्‍मत तब पल्‍टी जब MPCA एकेडमी के पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरसिया से उनकी मुलाकात हुई। दरअसल 2018 में आशुतोष ने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में मध्‍य प्रदेश के लिए डेब्‍यू किया। अगले सीजन एमपी के लिए अपने आखिरी टी20 मैच में उन्‍होंने 84 रन बनाए। 2020 में अंडर-23 में दो शतक लगाए, लेकिन इसके बाद भी उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह घरेलू क्रिकेट रेलवे के लिए खेलते हैं। एक समय ऐसा भी आया जब आशुतोष ने रेलवेज में जाने की सोची। रेलवेज में कोच और चयनकर्ताओं ने आशुतोष की काफी मदद की। अब आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी जड़कर आशुतोष ने फैंस का दिल जीत लिया है।

ये खबर भी पढ़िए..Pink Moon 2024 : चैत्र की पूर्णिमा पर आसमान में सफेद नहीं, पिंक दिखाई देगा मून

टीम ने सिर्फ 20 लाख ‎में अपनी टीम में ‎‎लिया


पंजाब किंग्स ने आशुतोष‎ ‎को बेस प्राइस 20 लाख ‎‎रुपए में अपनी टीम में ‎‎लिया है।आशुतोष शर्मा मौजूदा सीजन में गुजरात के खिलाफ 31(17), हैदराबाद के खिलाफ 33(15), राजस्थान के खिलाफ 31(16) और मुंबई के खिलाफ 61(28) रन की पारियां खेल चुके हैं। 4 मैच की चार पारियों में उनके एक बार नाबाद रहते हुए 156 रन दर्ज हो गए हैं।

हार्दिक पांड्या ने की आशुतोष‎ की तारीफ


पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि ये काफी अच्छा गेम रहा। हर किसी की नर्व टेस्ट हुई। हमने मैच शुरू होने से पहले बातचीत की थी कि ये मैच हमारे करैक्टर को परखेगा। आमतौर पर आप सोचते है कि हम गेम में आगे है, लेकिन हर कोई जानता है कि आईपीएल में क्या होता है। इस तरह के शानदार फिनिशिंग देखने को मिलती है। आशुतोष, जिन्होंने मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की और उन्होंने लगभग सारी गेंदों को अपने बैट से हिट किया। मैं उनके लिए खुश हूं और उनके भविष्य के लिए भी।

Tags:
  • IPL 2024
  • मुंबई इंडियंस
  • Ashutosh Sharma
  • Who is Ashutosh Sharma
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को