पद मांगा तो पार्टी से कर देंगे बाहर, कार्यकर्ता पर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत

Amresh Kushwaha | Aug 02, 2026, 12:38 IST
Share
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत

रतलाम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वे कार्यकर्ता कमलेश को पार्टी से बाहर करने की चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

आमीन हुसैन @ रतलाम

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रतलाम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है।
  • ऑडियो में जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता कमलेश की बातचीत सुनाई देती है।
  • पद की मांग को लेकर शुरू बातचीत नोकझोंक में बदल गई।
  • जिलाध्यक्ष पर कार्यकर्ता को पार्टी से निकालने की धमकी का आरोप है।

रतलाम में मचा सियासी घमासान

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की राजनीति में इस समय सियासी हलचल मची हुई है। पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत का एक कथित फोन कॉल ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल ऑडियो में रावटी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कमलेश और जिला अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत की शुरुआत पद की मांग को लेकर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह तीखी नोकझोंक में बदल गई।

कथित ऑडियो में क्या कहा गया

कथित ऑडियो में जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत कार्यकर्ता कमलेश से नाराजगी जाहिर करते सुनाई देते हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने दूसरे नेताओं की सोशल मीडिया पोस्ट साझा की थी। इसी बात को लेकर जिलाध्यक्ष नाराज नजर आते हैं। बातचीत के दौरान वे कथित तौर पर कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर करने की चेतावनी भी देते सुनाई देते हैं।

इसी बीच कार्यकर्ता कमलेश ने वर्ष 2018 के चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस चुनाव में अपनी मेहनत और निजी खर्च से डीजल जलाया था। इस पर जिलाध्यक्ष का कथित जवाब भी खासा चर्चा में है। उन्होंने कहा कि डीजल जलाया है तो पैसे ले जाना। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सुन सकते हैं पूरा वीडियो

कार्यकर्ता ने बताई अपनी पीड़ा

दूसरी ओर कार्यकर्ता कमलेश ने द सूत्र से बातचीत में अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा जताई। उन्होंने कहा कि उनका परिवार कई सालों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है। कमलेश के मुताबिक उन्होंने सिर्फ पार्टी में पद को लेकर जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत से बात करने के लिए कॉल किया था।

उन्होंने कहा कि मैंने जिला अध्यक्ष गहलोत से कहा था कि जो कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। इसके बाद भी उन्हें इस तरह की भाषा और व्यवहार का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी की चर्चा शुरू हो गई है।

कार्यकर्ताओं में उठे सवाल

इस वायरल ऑडियो के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि एक जिला अध्यक्ष अपनी ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता से इस तरह की भाषा में बात करते हैं, तो जमीनी स्तर पर संगठन का मनोबल कैसे मजबूत होगा।

यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी में पद मांगना अपराध माना जाता है। साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि असहमति जताने वालों के लिए क्या यही व्यवहार तय कर दिया गया है।

रतलाम के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस मुद्दे को लेकर आपसी चर्चा तेज हो गई है। कई कार्यकर्ता इसे संगठन के भीतर की गंभीर समस्या मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत मामला बता रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आ सकती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नहीं उठाया कॉल

इस पूरे मामले में एक बात और सामने आई है। वायरल ऑडियो की सच्चाई जानने के लिए जब एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिलाध्यक्ष से बातचीत होने के बाद इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: रतलाम मोहर्रम जुलूस में फैला करंट, कई झुलसे, दो की मौत

मध्यप्रदेश | सेव के बाद रतलाम की बालम ककड़ी और गराडू को मिला GI टैग

भागीरथपुरा की राह पर रतलाम, कुएं का दूषित पानी पीने से सौ से ज्यादा बीमार

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगा फायदा

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी कांग्रेस
  • रतलाम
  • एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई