रतलाम : एक शख्स की मौत ने खोली सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के कमीशन बाजी की पोल, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | Sept 07, 2024, 23:29 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T225746.195
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T225746.195

रतलाम में प्राइवेट गीता देवी अस्पताल और सरकारी अस्पताल के बीच मरीजों की सौदेबाजी का मामला सामने आया है। सौदेबाजी का खुलासा एक शख्स की मौत के बाद हुआ है...

आमीन हुसैन@Ratlam. रतलाम के प्राइवेट अस्पताल गीता देवी ( Private Geeta Devi Hospital ) और सरकारी अस्पताल के बीच मरीजों की सौदेबाजी और कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। सौदेबाजी का खुलासा शंभू की मौत के बाद हुआ। दरअसल मरीज शंभू के पेट में दर्द था। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को बताया कि अस्पताल में मशीनों की कमी है इनका इलाज जीडी अस्पताल (गीता देवी अस्पताल ) में करना पड़ेगा। कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने फिर कहा आप जीडी अस्पताल ले जाए, मैं भी वह ड्यूटी पर आता हूं। इनका ध्यान वहां मैं रख लूंगा। परिजन से एडवांस में 20 हजार रुपए सरकारी अस्पताल में ही जमा करवा लिए। फिर जीडी अस्पताल में ले जाने पर अस्पताल के स्टाफ ने पैसों की मांग बढ़ाते रहे। करीब 2 लाख 80 हजार रुपए तक जमा करवा लिए । इसके बाद परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में भी नहीं बताया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

डॉक्टर्स करते रहे पैसे की मांग

मरीज के परिजनों के मुताबिक दो लाख 80 हजार रुपए लेने के बाद फिर से 45 हजार रुपए की मांग की गई। किसी तरह पैसे का इंतजाम कर गांव से जीडी अस्पताल पहुंचे, तो पता लगा की मरीज को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद जैसे ही सरकारी अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि शंभू की मौत हो गई है।

STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T230843.054
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T230843.054

पेट में दर्द था

मृतक शंभू के भांजे अनिल ने बताया कि मामा शंभू राम देवरा यात्रा पर गए थे। वह से लौटने पर उनके पेट में दर्द था बुखार भी होती थी। इसलिए उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया था। मामा को देख रहे शासकीय डॉक्टर सक्षम ने अपनी राय देते हुए कहा कि शंभू का ऑपरेशन करना पड़ेगा। भांजे अनिल ने बताया की पैसों का इंतजाम जमीन को गिरवी रखकर और पड़ोसियों से उधर लेकर आए थे। अनिल ने बताया की उसके मामा की मौत के जिम्मेदार शासकीय अस्पताल के डॉक्टर और जीडी अस्पताल है।

कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा ने, कलेक्टर से लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • सरकारी-प्राइवेट अस्पताल
  • जीडी अस्पताल
  • रतलाम जिला अस्पताल
  • प्राइवेट अस्पताल गीता देवी
  • गीता देवी प्राइवेट अस्पताल
  • मृतक शंभू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई