MP News: इलाज के दौरान अर्धनग्न हालत में बाहर निकला मरीज, अस्पताल पर बंधक बनाने का आरोप
Rohit Sahu | Mar 04, 2025, 10:26 IST
ratlam gd hospital
रतलाम के G.D. हॉस्पिटल (GD Hospital) में भर्ती एक मरीज ने मैनेजमेंट पर बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। मरीज अर्धनग्न हालत में ही बाहर निकल आया और अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए।
आमीन हुसैन @ रतलाम
एमपी के रतलाम में 80 फीट रोड स्थित G.D. हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज अचानक अस्पताल से बाहर निकल आया। मरीज अर्धनग्न हालत में ही अपने बेड से उठकर बाहर आया और अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मैनेजमेंट के लोगों ने जबरन बंधक बनाया है और उसके परिवार से पैसे वसूल रहे हैं। मरीज को नाक में नली फीडिंग नली और यूरिन बैग भी लगा हुआ था।
मरीज की पहचान बंटी निनामा के रूप में हुई। रविवार रात डीडी नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। झगड़े में घायल बंटी को पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, फिर इंदौर रेफर कर किया गया। लेकिन परिवार ने उसे G.D. हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब, बंटी निनामा हॉस्पिटल से बाहर आ गया और अस्पताल प्रबंधन पर जबरन बंधक बनाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: OMG! डिलीवरी के बाद MP के इस अस्पताल में महिलाओं ने खोई याददाश्त
G.D. हॉस्पिटल के मैनेजर सन्नी वर्मा ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि मरीज को आईसीयू (ICU) में एडमिट किया गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। मेडिसिन और इलाज का कुल 8,000 रुपए का बिल बना था। मरीज ने पैसे नहीं चुकाए और हॉस्पिटल स्टाफ पर गलत आरोप लगाए। इसके बाद, हॉस्पिटल प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: PM आवास योजना में नाम नहीं होने पर युवक ने मचाया हंगामा, ऑफिस में घुसकर की अभद्रता
thesootr links
एमपी के रतलाम में 80 फीट रोड स्थित G.D. हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज अचानक अस्पताल से बाहर निकल आया। मरीज अर्धनग्न हालत में ही अपने बेड से उठकर बाहर आया और अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मैनेजमेंट के लोगों ने जबरन बंधक बनाया है और उसके परिवार से पैसे वसूल रहे हैं। मरीज को नाक में नली फीडिंग नली और यूरिन बैग भी लगा हुआ था।
'यहां कोई मत आना'
लोगों ने मरीज का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में मरीज कहता दिख रहा है – "यहां कोई मत आना, ये लोग चोर हैं।" वीडियो में मरीज की पत्नी भी नजर आ रही है। हंगामे की जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए मरीज बंटी निनामा और उसके परिजनों को शांत कराने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन उसे किसी अन्य अस्पताल ले गए।
रतलाम : यूरिन बैग हाथ में लेकर अस्पताल से बाहर निकला मरीज, घर वालों से मनमानी राशि वसूलने का हॉस्पिटल पर आरोप #Ratlam #Hospital #GeetaDeviHospital #MPNews #Madhyapradesh #viralvideo #TheSootr @healthminmp @CMMadhyaPradesh @digvijaya_28@jitupatwari @DIG_RATLAM_MP… pic.twitter.com/TDKGoTyxaK
— TheSootr (@TheSootr) March 4, 2025
क्या है पूरा मामला?
यह भी पढ़ें: OMG! डिलीवरी के बाद MP के इस अस्पताल में महिलाओं ने खोई याददाश्त
हॉस्पिटल प्रशासन का जवाब
यह भी पढ़ें: PM आवास योजना में नाम नहीं होने पर युवक ने मचाया हंगामा, ऑफिस में घुसकर की अभद्रता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari