OMG! डिलीवरी के बाद MP के इस अस्पताल में महिलाओं ने खोई याददाश्त

Vikram Jain | Mar 01, 2025, 16:28 IST
Share
thesootr
thesootr

रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इन महिलाओं की याददाश्त चली गई है। वे अपने परिजनों को भी पहचान नहीं पा रही हैं। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गायनी विभाग में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हैरान की बात यह है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं की याददाश्त चली गई। वे अपने परिजनों को भी पहचान नहीं पा रही हैं। जिसके बाद से परिजनों में घबराहट फैल गई और अस्पताल में हड़कंप मच गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अब डॉक्टरों की टीम ने मामले में जांच शुरू कर रही है।

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के गायनी विभाग में 5 महिलाओं का सीजेरियन ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उन्हें नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन प्रसूताओं को होश ही नहीं आया। ये महिलाएं बेसुध हो गईं, और बाद में जब होश आया, तो वे अपने परिजनों को भी नहीं पहचान पा रही थीं। इस स्थिति को देखकर परिजन चिंतित हो गए और अस्पताल में इस बारे में तुरंत जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अस्पताल में डिलीवरी में बड़ी लापरवाही, डॉक्टरों ने महिला के पेट से छोड़ा कपड़ा

घटना से अस्पताल प्रबंधन में मचा हड़कंप

महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेसुध होने सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इस मामले में गंभीरता दिखाई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा और अन्य डॉक्टरों ने वार्ड में पहुंचकर महिलाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही समुचित उपचार के निर्देश दिए। अब इलाज के बाद, तीन महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन दो महिलाओं की स्थिति ज्यादा गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला अफसर ने करवाई डिलीवरी

दवाओं के रिएक्शन की आशंका

मामले में अस्पताल प्रशासन ने दवा के साइड इफेक्ट की आशंका जताई है। डॉक्टरों ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में महिलाओं को दी गई किसी दवाई के रिएक्शन होने से तबीयत बिगड़ने की बात कही है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस स्थिति के पीछे क्या कारण हैं और किसकी लापरवाही हो सकती है। अस्पताल में मामले की जांच की जा रही है, और जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल सभी महिलाएं खतरे से बाहर हैं। डिलेवरी के बाद किन कारणों से महिलाओं की यह स्थिति बनी, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। गड़बड़ी कहां पर हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं महिलाओं के परिजन काफी परेशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें... गरीब परिवार की बेटी का भारतीय नौसेना में चयन, पढ़ें कावेरी की सफलता की कहानी

जांच के बाद मामले में होगा खुलासा

मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा का कहना है कि डिलेवरी के बाद महिलाओं यह स्थिति किन कारणों से हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मामले में जांच के लिए अलग-अलग विभागों की डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। महिलाओं को दी गई दवा में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले में जांच के बाद कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद अस्पताल में पूरे मामले को लेकर जांच जारी है और चिकित्सक महिलाओं को जल्दी स्वस्थ करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों को रेलवे की सौगात, होली पर MP से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa News
  • रीवा न्यूज
  • डिलीवरी
  • गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा
  • प्रसूता की तबीयत बिगड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा