रतलाम में ग्रामीणों ने किया पथराव: महिला पुलिसकर्मी घायल, 20 हिरासत में
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (thesootr)
रतलाम के पलसोड़ी में निवेश क्षेत्र के विरोध में बवाल हुआ। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव से तीन पुलिसकर्मी घायल। पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, 20 से ज्यादा हिरासत में।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- निवेश क्षेत्र के विरोध में पुलिस पर हुआ पथराव।
- पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल, महिला का सिर फूटा।
- पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।
- सरपंच सहित 20 से ज्यादा ग्रामीण हिरासत में।
- 1700 हेक्टेयर भूमि को लेकर लंबे समय से विरोध।
अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, एक महिला पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ खदेड़ी और 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।
पलसोड़ी में भारी बवाल
कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। विरोध करते-करते देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। ग्रामीणों और पुलिस के बीच सीधा आमना-सामना हो गया।
पुलिस पर पथराव , 3 घायल
आंसू गैस से खदेड़ा
इसके बाद पथराव में शामिल 20 से ज्यादा ग्रामीण हिरासत में लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी हालात पर नजर रखते रहे।
1700 हेक्टेयर भूमि विवाद
यहां कई कंपनियां काम शुरू भी कर चुकी हैं। ग्रामीण लंबे समय से इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कृषि और आवासीय जमीन प्रभावित होगी। ग्रामीणों को विस्थापन का डर भी सता रहा है।
100 पुलिसकर्मी रहे तैनात
पुलिस व्यवस्था की कमान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के पास थी। करीब 100 पुलिसकर्मी वज्र वाहन के साथ तैनात थे। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी रखी गई थीं। प्रशासन दो पोकलेन, दो जेसीबी और डंपर लेकर पहुंचा था।
अप्रैल में भी हुआ विरोध
विधायक डोडियार का आरोप
प्रशासन और ग्रामीणों का पक्ष
पहले ग्राम सभा में आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी चिंताओं पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी टकराव में शुक्रवार की कार्रवाई हिंसक झड़प में बदल गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकाल मंदिर में गार्डों ने की श्रद्धालुओं को पीटा, मंदिर समिति ने हटाए
मुरैना हनी ट्रैप मामला: मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह की जमानत याचिका खारिज
ATS ने भोपाल में संदिग्ध युवक को पकड़ा, मोबाइल में मिली पाकिस्तानी PDF फाइल
सिंगरौली उप पंजीयक की सेवा समाप्त, तीसरी संतान बनी वजह, जानें मामला
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav