मालवा ऑक्सीजन प्लांट में केमिकल ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे, एक गंभीर

Amresh Kushwaha | Aug 30, 2024, 12:21 IST
Share
मालवा ऑक्सीजन प्लांट हादसा
मालवा ऑक्सीजन प्लांट हादसा

रतलाम के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में केमिकल ब्लास्ट होने से चार कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने घायल कर्मचारियों के ब्यान दर्ज किए और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

आमीन हुसैन @ रतलाम

Ratlam Malwa Oxygen Plant Accident : मध्य प्रदेश के रतलाम में मालवा ऑक्सीजन प्लांट ( Ratlam Malwa Oxygen Plant ) में बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में शुक्रवार सुबह केमिकल ब्लाट हुआ है। इस हादसे में चार कर्मचारियों की झुलसने की खबर सामने आ रही है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।

केमिकल ब्लास्ट से हुआ हादसा

हादसा शुक्रवार 30 अगस्त की सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। रतलाम के ओद्योगिक क्षेत्र के मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट मे चार कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल का काम कर रहे थे, तभी अचानक केमिकल मे ब्लास्ट हो गया। वहां काम कर रहे चारों कर्मचारी इसकी चपेट मे आ गए।

केमिकल लगने से चारों कर्मचारी बुरी तरह से झूलस गए थे। ऐसे में चारों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

मटेरियल चार्ज के दौरान हुआ हादसा

मालवा ऑक्सीजन के प्रोडक्शन इंचार्ज प्रहलाद पुरोहित ने बताया कि यह हादसा मटेरियल चार्ज के दौरान ( Material Charge During Accident ) हुआ है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल कर्मचारियों के ब्यान दर्ज किए और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल से इंदौर भेजे गए कर्मचारी

हादसे में 30 वर्षीय मुकेश, 40 वर्षीय सुपडु, 50 वर्षीय कालूराम और 35 वर्षीय सचिन शामिल है। घायलों को रतलाम जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Mp news in hindi
  • MP News Update
  • Ratlam Malwa Oxygen Plant
  • Malwa Oxygen Plant Accident
  • मध्य प्रदेश रतलाम
  • मालवा ऑक्सीजन प्लांट हादसा
  • मालवा ऑक्सीजन प्लांट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज