रतलाम नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई, सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की थी शिकायत, कागजात जब्त

Jitendra Shrivastava | Aug 29, 2024, 19:14 IST
Share
thesootr
thesootr

रतलाम नगर निगम कार्यालय में गुरुवार, 29 अगस्त के अचानक लोकायुक्त की टीम सीधे लोक निर्माण विभाग में पहुंची। रतलाम शहर में बनी सड़कों में अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर लोकायुक्त में शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है...

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम नगर निगम ( Ratlam Municipal Corporation ) एक बार फिर लोकायुक्त कार्रवाई ( Lokayukta action ) के घेरे में आ गया है। इस बार शहर में नगर निगम द्वारा बनवाई गई सड़कों की गुणवता को लेकर शिकायत की गई थी। लोकायुक्त टीम गुरुवार, 29 अगस्त को नगर निगम कार्यालय पहुंची। सड़क निर्माण से संबंधित फाइलों को खंगाला और कुछ कागजात भी अपने साथ ले गए। लोकायुक्त टीम के अचानक नगर निगम पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर मिली थी शिकायत

दरअसल, इसके पहले लोकायुक्त की टीम सिविक सेंटर रजिस्ट्री घोटाले को लेकर भी रतलाम आ चुकी है। इस बार उज्जैन लोकायुक्त टीम रतलाम नगर निगम के स्टोर रूम में पहुंची। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में टीम ने शहर में बनाई गई सड़कों की जांच शुरू की और दस्तावेज जब्त किए हैं। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि उज्जैन लोकायुक्त को रतलाम शहर में गणेश देवरी, चांदनी चौक, घास बाजार, श्मशान रोड सहित कुछ मार्गों पर बनी सड़कों को लेकर शिकायत मिली थीं। शिकायत में बताया गया कि यह सड़कों का घटिया क्वालिटी से निर्माण किया गया था इससे सभी सड़के समय से पहले ही उखड़ने लगी। इसी शिकायत को लेकर एसपी के निर्देश पर आज लोकायुक्त टीम रतलाम पहुंची थी।

लोकायुक्त टीम लोक निर्माण शाखा में पहुंची

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में टीम के सदस्य शिकायत की जांच करने रतलाम पहुंचे। टीम सीधी नगर निगम के लोक निर्माण शाखा में पहुंची। वहां मौजूद अधिकारियों से जिन सड़कों को लेकर शिकायत हुई थी उनसे जुड़ी फाइल मांगी। दस्तावेज जांचे, कुछ दस्तावेज जब्त कर अपने साथ भी ले गए। करीब एक घंटे तक टीम नगर निगम में मौजूद रही। जांच में देखा जा रहा है कि सड़कों के घटिया निर्माण के संबंध में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और इंजीनियरों ने अभी तक क्या कार्रवाई की है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Ratlam Municipal Corporation
  • रतलाम नगर निगम
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • Lokayukta action
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राजस्थान का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राजस्थान का प्रदर्शन
बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स

By Manya Jain

बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स
गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद
नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े

By Aman Vaishnav

नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े
अभिषेक चौधरी बनें राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले

By Ashish Bhardwaj

अभिषेक चौधरी बनें राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले
आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम

By Sourabh Bhatnagar

आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल