12 साल में 73 फीसदी ही बढ़ी संपन्नता, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में पिछड़ गया मध्य प्रदेश, RBI की रिपोर्ट में खुलासा

Sourabh Bhatnagar | Sept 15, 2024, 10:01 IST
Share
खोले  MP के राज
खोले MP के राज

भारत में निवेश करने के लिए अमेरिका से लेकर UAE तक सब मैदान में कूद पड़े हैं, लेकिन इसका फायदा सिर्फ देश के बड़े राज्यों को ही मिल रहा है। इसका खुलासा RBI की एक रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश का भी जिक्र है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में विदेशी कंपनियों का निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में अपना पैसा लगाने के मामले में अमेरिका से लेकर UAE तक सब मैदान में कूद पड़े हैं। हालांकि इसका फायदा सिर्फ देश के बड़े राज्यों को ही मिल रहा है। इन राज्यों में संपन्नता बढ़ रही है, जबकि बीमारू राज्य और बीमार होते जा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आरबीआई की रिपोर्ट के आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं।

क्या कहती है RBI की रिपोर्ट

देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India ) की सालाना रिपोर्ट बताती है कि गरीब राज्यों में ओडिशा के हालात में सबसे तेजी से सुधर आ रहे हैं। यानी वहां की अर्थव्यवस्था पर तेजी से सुधर रही है। बीते 12 साल में ओडिशा में प्रति व्यक्ति जीडीपी 104% बढ़कर 98 हजार रुपए हो गई है।

जो राज्य पहले से ही अमीर हैं, उन्हीं राज्यों में निवेश अधिक देखने को मिल रहा है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति जीडीपी बिहार की है, जहां 12 साल में प्रति व्यक्ति जीडीपी सिर्फ 47% ही बढ़ी है।

आपको बता दें कि देश के 18 बड़े राज्यों में कर्नाटक सबसे अमीर है। हरियाणा दूसरे व तेलंगाना तीसरे नंबर पर है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India ) की रिपोर्ट बताती है कि देश में औसतन प्रति व्यक्ति जीडीपी 2023-24 में 1.06 लाख रही है।

ये भी देखें...RBI का विश्लेषण, Bank में घट रही हैं Jobs | क्या कहता पैटर्न

12 साल में मप्र की में 'संपन्नता' 73% ही बढ़ी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India ) की सालाना रिपोर्ट बताती है कि पिछले 12 साल में मध्य प्रदेश की में 'संपन्नता' 73% ही बढ़ी है, जबकि गुजरात में 108% की वृद्धि देखने को मिली है।

मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 66 हजार रुपए है। आपको बता दें कि दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि बीते सालों में उत्तर प्रदेश ने विकास और निवेश के नए युग में प्रवेश किया है, लेकिन यहां भी आर्थिक हालात ज्यादा बेहतर नहीं हैं।

2011-12 से 2023-24 में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति जीडीपी 56% बढ़कर सिर्फ 50 हजार रुपए तक ही पहुंची है। पंजाब की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1.30 लाख रुपए जरूर है, लेकिन यह भी 12 साल में सिर्फ 52% ही बढ़ी है।

13 छोटे-बड़े राज्यों में प्रति व्यक्ति जीडीपी एक लाख रुपए से भी कम

रिपोर्ट के अनुसार, देश के 13 छोटे-बड़े राज्यों में प्रति व्यक्ति जीडीपी एक लाख रुपए से भी कम है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का नाम शामिल हैं। यह औसत से भी कम है। वहीं, इन्हीं 12 साल में ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात की प्रति व्यक्ति जीडीपी दोगुनी हुई है।

ये भी पढ़ें...RBI का क्लेम पाने के चक्कर में डॉक्टर ने दे डाले 14 लाख से ज्यादा रुपए, जब ठगी का एह्साह हुआ तो..

मप्र की अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान घटा

RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां मैन्युफैक्चरिंग का राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान बढ़ने की बजाय और घट गया है। 2023-24 में इस सेक्टर का वैल्यू एडिशन 52.64 हजार करोड़ रहा, जो 2018-19 में 61.33 हजार करोड़ का था।

वहीं, बीजेपी शासित महाराष्ट्र में भी कुछ इसी तरह के हाल हैं। राज्य में 2018-19 में यह 3.26 लाख करोड़ रुपए था, जो 2021-22 में घटकर 2.87 लाख करोड़ का रहा गया। देश-दुनिया

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी
  • आज की ताजा खबर
  • बीजेपी सरकार
  • RBI
  • Reserve Bank of India
  • Decision of Reserve Bank of India
  • एमपी में बीजेपी सरकार
  • मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • एमपी की ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश की ताजा खबर live
  • विदेशी निवेश भारत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा