मप्र विधानसभा चुनाव में करीब 50 सीटों पर बागियों ने अटकाईं कांग्रेस की सांसें, हर पांचवीं सीट पर सुनाई दे रहे बगावती सुर

Jitendra Shrivastava | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र विधानसभा चुनाव में करीब 50 सीटों पर बागियों ने अटकाईं कांग्रेस की सांसें, हर पांचवीं सीट पर सुनाई दे रहे बगावती सुर
मप्र विधानसभा चुनाव में करीब 50 सीटों पर बागियों ने अटकाईं कांग्रेस की सांसें, हर पांचवीं सीट पर सुनाई दे रहे बगावती सुर

बागियों ने कांग्रेस की भी सांसें अटका दी हैं। हर पांचवीं सीट पर कांग्रेस बागियों और नाराज नेताओं से जूझ रही है।

बागियों के हाथ में कांग्रेस के ग्रह नक्षत्र

Untitled design (5).png
Untitled design (5).png
मिलिंद बायवार, BHOPAL. बागियों ने कांग्रेस की भी सांसें अटका दी हैं। हर पांचवीं सीट पर कांग्रेस बागियों और नाराज नेताओं से जूझ रही है। इस चुनाव ने पार्टी की धड़कनें रोक दी है। यदि कांग्रेस को किसी कार्डियोलॉजिस्ट के पास ले जाय जाए तो वो कह देगा कि कई कई हार्ट अटैक से पार्टी प्रतिदिन झेल रही है। अब तक 50 सीटों पर मामला गड़बड़ है। कहीं ज्यादा कहीं कम, पर गड़बड़ तो है।

1. निवाड़ीः रोशनी यादव और रजनीश पटेरिया नाराज। यहां से कांग्रेस ने अमित राय को प्रत्याशी बनाया है।

2. बिजावरःगोविंद विक्रम सिंह नाराज।राजेश शर्मा का इस्तीफा। यहां से कांग्रेस ने चरण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।

3. शुजालपुरः टिकट नहीं मिलने से बंटी बना ने की बगावत। यहां से कांग्रेस ने रामवीर सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है।

4. खरगापुरः अजय सिंह यादव ने कांग्रेस छोड़ दी है। यहां से कांग्रेस ने च‍ंदारानी गौर को प्रत्याशी बनाया है।

5.नरयावलीःशारदा खटीक-देवेंद्र तोमर ने की बगावत। कांग्रेस ने यहां से सुरेंद्र चौधरी प्रत्याशी बनाया है।

6.सागरः रमाकांत यादव और राहुल चौबे कांग्रेस ने नाराज। यहां से कांग्रेस ने निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है।

7. सेवढ़ाः दामोदर यादव कांग्रेस से बागी होकर भीम आर्मी की तरफ से मैदान में। यहां से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

8.सोहागपुरः सतपाल पलिया ने कांग्रेस से की बगावत। यहां से कांग्रेस ने पुष्पराज ​पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

9.ग्वालियर ग्रामीणः केदार सिंह कंसाना कांग्रेस से नाराज। यहां से कांग्रेस ने साहिब सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

10. ग्वालियरः सौरभ तोमर और योगेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस से नाराज। यहां से कांग्रेस ने सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

11. ग्वालियर दक्षिणःकेदार कंसाना कांग्रेस से नाराज। कांग्रेस से दिया इस्तीफा।

12. गंजबासोदाः प्रहलाद रघुवंशी टिकट कटने से नाराज। यहां से कांग्रेस ने निशंक जैन को प्रत्याशी बनाया है।

13. शमशाबादःकांग्रेस की हालत कमजोर। इंदर यादव का टिकट कटा। यहां से सिंधु विक्रम सिंह कांग्रेस प्रत्याशी।

14.पानसेमलः यहां से विधायक चंद्रभागा किराड़ा कांग्रेस प्रत्याशी। प्रकाश खेड़कर, रमेश चौहान और राजू पटेल कांग्रेस से नाराज।

15.मनावरः राधेश्याम मुवेल ने की बगावत। यहां से कांग्रेस ने हीरालाल अलावा को टिकट दिया है।

16.उज्जैन उत्तरःविक्की यादव कांग्रेस से नाराज। कांग्रेस ने यहां से माया त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया है।

17.आमलाः कांग्रेस ने यहां से निशा बांगरे को टिकट नहीं दिया है।

18.तरानाःमुकेश परमार ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा।कांग्रेस ने यहां से विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है।

19. दतियाःराजेंद्र भारती कांग्रेस से नाराज। कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध कर रहे भारती।

20. सिरोंजः सुरेंद्र उपाध्याय और रजत गौड़ नाराज। यहां से कांग्रेस ने गगनेंद्र रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है।

21.कालापीपलः चतुर्भुज तोमर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल।

22.भोपाल उत्तरःनासिर इस्लाम नाराज। कांग्रेस ने यहां से कांग्रेस ने आरिफ अकील भाई आमिर को बनाया है प्रत्याशी।

23.गोविंदपुराः दीप्ती सिंह कांग्रेस से नाराज। कांग्रेस ने यहां से रवींद्र साहू झूमरवाला को प्रत्याशी बनाया है।

24.हुजूरः जितेंद्र डागा थे कांग्रेस से टिकट के दावेदार। टिकट कटने से नाराज। यहां कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को बनाया है प्रत्याशी।

25. बैरसियाः कांग्रेस नेता राम मेहर नाराज। यहां कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को बनाया है प्रत्याशी।

26. रीवाः कविता पांडे का ​टिकट कटा। कांग्रेस को हो सकता है नुकसान।

27.त्योंथरःसिद्धार्थ पांडे का टिकट कटा। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल।

28. सुमावलीःकांग्रेस ने कुलदीप सिकरवार टिकट वापस लिया। सिकरवार को बीएसपी प्रत्याशी बना दिया है।

29. इंदौर-3: यहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक अश्विन जोशी को किसी तरह मनाया है। कांग्रेस ने यहां से अश्विन जोशी के चचेरे भाई दीपक पिंटू को प्रत्याशी बनाया है।

30.इंदौर-5: इस विधानसभा सीट से कांग्रेस मुस्लिम मतदाताओं और सनातन के मुद्दे को बैलेंस करने में लगी है।

31.महूःअंतरसिंह दरबार की बगावत से कांग्रेस के लिए चुनौती बनी।

32.खरगोनःयहां दंगे के बाद से हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है।

33. धरमपुरीःयहां गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी नाराज चल रहे थे। अब जाकर उनका रूख नरम पड़ा है।यहां कांग्रेस ने पांचीलाल मेड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

34. धारः यहां कांग्रेस के साथ ही बीजेपी में भी बगावत देखने को मिल रही है।

35. बदनावरःयहां कांग्रेस ने भंवरसिंह शेखावत को प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस को भिरतघात का डर।

36. झाबुआः यहां जेवियर मेड़ा की बगावत की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया की राह मुश्किल।

37.सेंधवाःयहां बगावत खत्म करने के लिए कांग्रेस को चेहरा बदलना पड़ा। कांग्रेस ने यहां से मोंटू सोलंकी को टिकट दिया है।

38.राजपुरः यहां से कांग्रेस ने बाला बच्चन को टिकट दिया है, लेकिन यहां से जयस निर्णायक भूमिका में हैं।

39. आलीराजपुरःयहां से कांग्रेस ने मुकेश रावत पटेल को टिकट दिया है। हालांकि यहां कांग्रेस के लिए सीट बचाने की चुनौती बरकरार है।

40. पिपरियाःयहां कांग्रेस ने बगावत के बाद गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र वेलवंशी को प्रत्याशी बनाया है।

41.बड़नगरःयहां बगावत के बाद कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह फिर से मुरली मोरवाल को प्रत्याशी बनाया है।

42.जौराःयहां से बगावत के बाद कांग्रेस ने हिम्मत श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

43. जावराः यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध। यहां से वीरेंद्र सोलंकी और डीपी धाकड़ कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे।

44. बुरहानपुरःकांग्रेस प्रत्याशी विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा का विरोध। कांग्रेस के कई नेता यहां से अल्पसंख्यक प्रत्याशी की मांग कर रहे थे।

45. सिवनी मालवाःकांग्रेस ने यहां से अजय बलराम को प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी नाराज हैं।

46. सेमारिया सीटःयहां से कांग्रेस ने अभय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मिश्रा बीजेपी से कांग्रेस में आए हैं। इससे स्थानीय कांग्रेसी नाराज हैं।

47. बंडाः यहां भी कांग्रेस में बगावत है। यहां टिकट कटने से कांग्रेस नेता सुधीर यादव नाराज हैं।

48.गोटेगांवःयहां भी कांग्रेस को प्रत्याशी बदलना पड़ा है। यहां कांग्रेस ने पहले शेखर चौधरी को टिकट दिया था, लेकिन फिर एनपी प्रजापति को टिकट देना पड़ा।

49.चाचौड़ा, पथरिया, मैहर, बंडा, लहार, मुरैना और नागौद जैसी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। जयस ने कई सीटों पर गणित बिगाड़ा है।

50.मुरैना जिले की 6 विधानसभा सीटों पर क्षत्रिय महासभा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने का ऐलान किया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • rebels on 50 seats
  • rebels choked Congress
  • rebellious tone on every fifth seat
  • 50 सीटों पर बागी
  • बागियों ने अटकाईं कांग्रेस की सांसें
  • हर पांचवीं सीट पर बगावती सुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई