जबलपुर में हो रही महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली, एमपी और छत्तीसगढ़ की 805 उम्मीदवार हिस्सा लेने पहुंचीं

Chandresh Sharma | Nov 29, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर में हो रही महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली, एमपी और छत्तीसगढ़ की 805 उम्मीदवार हिस्सा लेने पहुंचीं
जबलपुर में हो रही महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली, एमपी और छत्तीसगढ़ की 805 उम्मीदवार हिस्सा लेने पहुंचीं

जबलपुर में सेना पुलिस में महिला अग्निवीर की भर्ती के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है। जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की 805 उम्मीदवार हिस्सा लेने पहुंच रही हैं।

JABALPUR. सेना की अग्निवीर भर्ती में युवाओं का अच्छा खासा उत्साह अब तक देखने को मिला है। इसी क्रम में आज जबलपुर में सेना पुलिस में महिला अग्निवीर की भर्ती के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है। जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की 805 उम्मीदवार हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण भर्ती रैली आयोजित है। यहां 1600 मीटर की दौड के साथ-साथ ऊंची कूद और लंबी कूद के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

खराब मौसम के बीच देना होगा टेस्ट

इस भर्ती रैली के सिलसिले में सेना भर्ती कार्यालय ने पूरी तैयारी कर रखी है। बिगड़ते हुए मौसम को मद्देनजर रखते हुए सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी प्लान बी पर भी काम कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक जांच और दस्तावेजों के वैरिफिकेशन के लिए अलग से सेल बनाए गए हैं। जिसमें सेना के कर्मचारी तैनात होंगे। इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों का फील्ड पर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का टेस्ट लिया जाएगा।

ट्रैक को किया गया दुरुस्त

दो दिन से हो रही बारिश के चलते सोमवार शाम से ही ट्रैक को दुरूस्त करने का कार्य किया गया, हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आई हैं। फिर भी ट्रैक पर किसी भी प्रकार कीचड़ न हो इसका खयाल रखा गया है। बता दें कि इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ से 103 और मध्यप्रदेश की 702 महिला उम्मीदवार पहुंची हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Recruitment rally of women firefighters
  • 805 candidates are joining
  • brave women came from MP-Chhattisgarh
  • महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली
  • 805 उम्मीदवार हो रहीं शामिल
  • मप्र-छत्तीसगढ़ से आईं वीरांगनाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज