कियोस्क की आड़ में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, चार हिरासत में
Raj Singh | Dec 02, 2024, 07:59 IST
dharam
भोपाल में धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। कियोस्क चलाने वाले शिवकुमार पर आरोप है कि वह पैसों का लालच देकर गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन करा रहा था।
भोपाल के बागसेवनियां इलाके में धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आया है। एक कियोस्क चलाने वाले शिवकुमार पर आरोप है कि वह पैसों का लालच देकर गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन (ईसाई धर्म) करा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे प्रार्थना सभा के दौरान ऐसा करते हुए पकड़ा और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवकुमार सहित तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
शिवकुमार कियोस्क चलाता है, लेकिन उसके पास धर्म परिवर्तन के लिए इस्तेमाल की जा रही बड़ी धनराशि कहां से आई, यह सवाल उठ रहा है। पुलिस उसकी बैंक डिटेल्स और मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। बजरंग दल का दावा है कि शिवकुमार ने एक साल पहले भी ऐसा करने की कोशिश की थी।
नौकरी का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, बजरंग दल ने छापा मारा
शिवकुमार के घर पिछले एक महीने से प्रार्थना सभाएं आयोजित हो रही थीं। इस दौरान दर्जनों लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने का दावा किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शिवकुमार को इस काम में स्थानीय या बाहरी संगठन से फंडिंग मिल रही थी।
भड़के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता, जाम के दौरान राहगीर से की मारपीट
बजरंग दल ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनके अनुसार, इस गिरोह का मुख्य निशाना गरीब परिवार थे। पुलिस ने शिवकुमार और तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
10 साल से धर्म परिवर्तन में सक्रिय शिवकुमार
बागसेवनियां थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि शिवकुमार पिछले 10 वर्षों से धर्म परिवर्तन में लिप्त था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह अमराई क्षेत्र में हर रविवार को प्रार्थना सभाएं आयोजित करता था, जिनमें जरूरतमंद परिवारों को बच्चों की पढ़ाई, शादी कराने और राशन देने का लालच दिया जाता था।
फंडिंग का सोर्स जांच के घेरे में
नौकरी का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, बजरंग दल ने छापा मारा
प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्त
भड़के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता, जाम के दौरान राहगीर से की मारपीट
बजरंग दल का विरोध और पुलिस कार्रवाई
FAQ
- धर्म परिवर्तन का मामला कहां का है?
यह मामला भोपाल के बागसेवनियां इलाके का है। - कौन-कौन आरोपी हैं?
शिवकुमार और तीन महिलाएं आरोपी हैं। - धर्म परिवर्तन कैसे किया जा रहा था?
गरीब परिवारों को पैसों और राशन का लालच देकर। - पुलिस क्या जांच कर रही है?
फंडिंग के सोर्स और आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड। - बजरंग दल की क्या भूमिका रही?
धर्म परिवर्तन रोकने के लिए प्रार्थना सभा में हस्तक्षेप किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA