मां पीतांबरा की नगरी को मिला 44.24 करोड़ का वरदान, बनेगा नया आध्यात्मिक हब, पर्यटन को भी बढ़ावा

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 19, 2025, 16:12 IST
Share
The sootr
The sootr

मां पीतांबरा पीठ की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। इससे श्रद्धालु और पर्यटक बेहतर सुविधाओं के साथ इस दिव्य स्थल का अनुभव कर सकें।

MP News : मां पीतांबरा की पावन नगरी दतिया अब आध्यात्मिक पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित होने जा रही है। केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना के तहत दतिया के विकास के लिए 44.24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार करना है, बल्कि इससे जुड़ी स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देना है।

ये खबर भी पढ़ें :Maa Bilai Mata Temple : देवी के इस मंदिर में आज भी होते हैं चमत्कार, रहस्यों से भरा है इतिहास

आधुनिक स्वरूप में सजेगा धार्मिक विरासत का सौंदर्य

इस योजना के तहत धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर उन्हें अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक बेहतर, सहज और स्मरणीय अनुभव मिल सके। धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई, प्रबंधन और सौंदर्यीकरण के लिए कई नवाचारात्मक पहलें की जाएंगी। साथ ही, एक "इंटरप्रिटेशन सेंटर" यानी व्याख्या केंद्र की स्थापना भी की जाएगी, जहां मंदिर के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारी श्रद्धालुओं को दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : मुंबई : Siddhivinayak Temple पहुंचे CM मोहन यादव, की पूजा-अर्चना #mohanyadav #shorts

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम :- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां पीतांबरा पीठकी नगरी को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की "प्रसाद योजना" के अंतर्गत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 44.24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना से न केवल धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य है देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाना।

ये खबर भी पढ़ें : सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, सेवा देने पहुंचे थे Golden Temple

दतिया पीतांबरा पीठ में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पीतांबरा पीठ में पर्यटन सेवाओं का विस्तार होने से पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विकसित की जा रही सुविधाएं तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा को और भी सहज एवं आरामदायक बनाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें : Devas Temple Case | BJP MLA गोलू शुक्ला के उत्पाती बेटे का सरेंडर; पुजारी के छुए पैर, मांगी क्षमा

छायादार वृक्ष और विश्राम की सुविधाएं

मंदिर तक पहुंचने वाले लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग को, जो हाइवे से मंदिर की ओर जाता है, विशेष रूप से पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकर्षक व सुगम बनाया जाएगा। इस मार्ग पर खुले स्थानों का निर्माण किया जाएगा, जहां हरियाली, बेंच, छायादार वृक्ष और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह वातावरण दर्शनार्थियों को शांति और ताजगी का अनुभव कराएगा।

Tags:
  • MP News
  • दतिया
  • पीतांबरा पीठ
  • मुख्यमंत्री
  • पर्यटन
  • दतिया पीतांबरा पीठ
  • मां पीतांबरा पीठ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज