मध्यप्रदेश के 254 नर्सिंग कॉलेज की रिपोर्ट बंद लिफाफे में हाईकोर्ट में पेश, बाकी 50 कॉलेज की जांच के लिए CBI को 15 दिनों का वक्त

Rahul Garhwal | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश के 254 नर्सिंग कॉलेज की रिपोर्ट बंद लिफाफे में हाईकोर्ट में पेश, बाकी 50 कॉलेज की जांच के लिए CBI को 15 दिनों का वक्त
मध्यप्रदेश के 254 नर्सिंग कॉलेज की रिपोर्ट बंद लिफाफे में हाईकोर्ट में पेश, बाकी 50 कॉलेज की जांच के लिए CBI को 15 दिनों का वक्त

मध्यप्रदेश के 254 नर्सिंग कॉलेज की रिपोर्ट बंद लिफाफे में हाईकोर्ट में पेश की गई। 50 कॉलेज की जांच के लिए CBI को 15 दिनों का वक्त दिया है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने 254 कॉलेज की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में हाईकोर्ट में पेश की है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ और जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका के साथ 50 अन्य मामलों की भी एक साथ मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में सुनवाई हो रही है।

सीबीआई को मिली 15 दिनों की मोहलत

सीबीआई की ओर से अंतरिम रिपोर्ट पेश करते हुए कोर्ट को बताया गया कि 50 नर्सिंग कॉलेजों की जांच अभी होना बाकी है। जांच पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगी हुई है, जिस पर सीबीआई ने जांच के लिए कोर्ट से 1 महीने की मोहलत मांगी। कोर्ट ने सीबीआई की मांग को खारिज करते हुए बचे हुए कॉलेजों की जांच के लिए 15 दिन का वक्त दिया।

नर्सिंग कॉलेज घोटाला

कोरोना के दौरान पूरे प्रदेश में कुकुरमुत्तों की तरह उग आए नर्सिंग कॉलेजों का खुलासा हुआ था। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल ने जनहित याचिका के जरिए इस पूरे मामले को अदालत में चुनौती दी। याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने बताया कि प्रदेश में नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर नर्सिंग कॉलेज खोले गए हैं। न तो नर्सिंग कॉलेजों के पास निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संसाधन उपलब्ध हैं और न ही तय नियमों के मुताबिक फैकल्टी की नियुक्ति की गई है। इसी तरह के कई मामले अलग-अलग याचिकाओं के जरिए दायर किए गए थे। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की ओर से अनियमितताओं को देखते हुए सीबीआई जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से ही प्रदेश में नियम विरुद्ध और बिना संसाधनों के चल रहे नर्सिंग कॉलेजों की जांच CBI कर रही है।

Tags:
  • सीबीआई जांच
  • CBI Investigation
  • Madhya Pradesh Nursing College
  • Nursing College Scam
  • CBI
  • investigation report presented in High Court
  • मध्यप्रदेश नर्सिंग कॉलेज
  • नर्सिंग कॉलेज घोटाला
  • सीबीआई
  • हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच