महाकाल मंदिर में आगजनी की रिपोर्ट आई, 5 लोग दोषी, जानें कैसे लगी थी आग
Jitendra Shrivastava | Mar 28, 2024, 22:36 IST
THESOOTR
उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई आगजनी की घटना की रिपोर्ट सामने आ गई है। इसकी आरंभिक जांच में पांच लोग दोषी पाए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी और शासकीय लोग दोषी पाए गए हैं।
नासिर बेलिम, UJJAIN. होली पर्व पर महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान हुई आगजनी की रिपोर्ट आ गई है। मामले में तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेट जांच समिति बनाई गई थी। घटना की आरंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है इसमें पांच लोग दोषी पाए गए हैं। यह लोग शासकीय कर्मचारी और निजी सुरक्षा एजेंसी के बताए जा रहे हैं। हालांकि, जांच अभी जारी है। घायलों के बयान के बाद और भी आरोपियों के नाम बढ़ेंगे। हालांकि जांच अभी जारी है और घायलों के बयान के बाद और भी आरोपियों के नाम बढ़ेंगे। बता दें कि होली के दिन शाम 5:50 बजे भस्म आरती के दौरान प्रसिद्ध मंदिर के गर्भ गृह में आग लगी थी।
महाकाल मंदिर में लगी आग की जांच रिपोर्ट का खुलासा करते हुए जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चार बिंदुओं पर ये रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें बताया गया है कि बाहर से लाया गया गुलाल गर्भगृह में उड़ाया गया था। कपूर की थाली पर ये गुलाल गिरने के कारण आग लगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग प्रोटोकॉल देख रहे थे और जिन लोगों की नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी थी, उन लोगों पर कार्रवाई की गई है। मामले में शासकीय कर्मचारियों के साथ निजी सुरक्षा एजेंसी के लोग भी दोषी पाए गए हैं। यदि यह लोग अपनी ड्यूटी ठीक से निभाते तो घटना घटित नहीं होती। बताया गया है कि निजी सुरक्षा एजेंसी को नोटिस जारी किया जा रहा है, इसके बाद कार्रवाई होगी।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। फाइनल रिपोर्ट आने पर आरोपियों की संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि जो लोग गर्भगृह में मौजूद थे और झूलसे हैं, उनका उपचार जारी है। इसलिए उनके अभी बयान नहीं हो पाए हैं। ऐसे लोगों के बयान के बाद संपूर्ण रिपोर्ट सामने आएगी।
यह तय हो चुका है कि गर्भगृह में तय मात्रा से ज्यादा गुलाल ले जाया गया। जिसकी वजह से यह घटना हुई। आगे इस प्रकार की घटना ना हो इस बात पर कार्य किया जा रहा है। सभी त्योहारों के लिए गाइडलाइन बनाई जा रही है। देश के चार बड़े मंदिरों में पर्व कैसे मनाए जाते हैं, यह जानने के लिए महाकाल मंदिर से चार टीम कल रवाना की जाएगीं।
जांच रिपोर्ट में ये हुआ खुलासा

घायलों के बयान के बाद फाइनल रिपोर्ट आएगी
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। फाइनल रिपोर्ट आने पर आरोपियों की संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि जो लोग गर्भगृह में मौजूद थे और झूलसे हैं, उनका उपचार जारी है। इसलिए उनके अभी बयान नहीं हो पाए हैं। ऐसे लोगों के बयान के बाद संपूर्ण रिपोर्ट सामने आएगी।
गर्भगृह में तय मात्रा से ज्यादा पहुंचा गुलाल
यह तय हो चुका है कि गर्भगृह में तय मात्रा से ज्यादा गुलाल ले जाया गया। जिसकी वजह से यह घटना हुई। आगे इस प्रकार की घटना ना हो इस बात पर कार्य किया जा रहा है। सभी त्योहारों के लिए गाइडलाइन बनाई जा रही है। देश के चार बड़े मंदिरों में पर्व कैसे मनाए जाते हैं, यह जानने के लिए महाकाल मंदिर से चार टीम कल रवाना की जाएगीं।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari