भोपाल में राज्यपाल तो इंदौर में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

Sourabh Bhatnagar | Jan 26, 2025, 09:32 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुली जीप में परेड की सलामी ली। शहर में गणतंत्र दिवस का माहौल बेहद खास और देशभक्ति से भरा हुआ नजर आया।

मध्यप्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस आज पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भव्य समारोह आयोजित किए गए हैं, जिनमें ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।

इंदौर: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और मुख्यमंत्री ने खुली जीप में परेड की सलामी ली। इसके बाद वे बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

X पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। राज्यपाल ने प्रदेश की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जबलपुर में राकेश सिंह ने फहराया तिरंगा

जबलपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में हुआ, जहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में स्थानीय जनता ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया ध्वजारोहण

रतलाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर परेड की सलामी ली गई, जिसमें पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री का संदेश जनता को सुनाया।

समारोह में मंत्री ने प्रदेश के विकास और गणतंत्र के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। परेड के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को देशभक्ति से भर दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

खबर अपडेट हो रही है...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती