ESB की वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट कब आने वाला है?
Sanjay Gupta | Oct 26, 2024, 13:24 IST
esb result coming soon
ESB की परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने फार्म भरे थे। इनमें से केवल 5.61 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। फिजिकल के बाद से रिजल्ट अब तक नहीं आया, लेकिन अब रिजल्ट को लेकर जानिए द सूत्र का ताजा अपडेट।
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी व सहायक जेल अधीक्षक पद की परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने फार्म भरे थे और 5.61 लाख उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसके बाद फिजिकल हुआ। तभी से रिजल्ट का इंतजार था। द सूत्र ने दो अक्टूबर को बताया था कि रिजल्ट इसी माह देने की तैयारी है। लेकिन रिजल्ट नहीं आने से उम्मीदवार बेचैन हैं, रिजल्ट को लेकर द सूत्र ताजा अपडेट बता रहा है।
इस परीक्षा के लिए 7757 उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट दिया था। एक अक्टूबर को संबंधित विभागों ने फिजिकल टेस्ट के रिजल्ट ईएसबी को भेज दिए थे। इसके बाद रिजल्ट की तैयारी हो चुकी है। ईएसबी के अंदर लगातार रिजल्ट जारी करने को लेकर बैठकें हो रही हैं। कोशिश की जा रही है कि यह रिजल्ट 30 अक्टूबर तक यानी इस माह के अंत में जारी कर दिया जाए। ईएसबी के उच्च अधिकारियों ने द सूत्र को इसकी पुष्टि की है। यदि कोई समस्या ऐनवक्त पर आती है तभी इसमें कुछ दिन की देरी होगी नहीं तो यह रिजल्ट 30 अक्टूबर तक जारी किया जाएगा।
ESB की लापरवाही का खामियाजा चुका रहे हजारों अभ्यर्थी
इसमें वन रक्षक के 1772 पद, जेल प्रहरी के 200 पद, क्षेत्र रक्षक के 140 पद और सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद हैं। कुल 2145 पदों पर यह भर्ती होना है।
ESB एक बार फिर नहीं करवा पाया समय पर भर्ती | इंतजार करते रहे युवा
रिजल्ट इस दिन तक देने की तैयारी
ESB की लापरवाही का खामियाजा चुका रहे हजारों अभ्यर्थी
इतने पदों पर होना है भर्ती
ESB एक बार फिर नहीं करवा पाया समय पर भर्ती | इंतजार करते रहे युवा
इस परीक्षा में कब क्या हुआ-
- इस परीक्षा के लिए नवंबर 2022 में विज्ञापन आया और जनवरी 2023 से 13 फरवरी तक इसके आवेदन मांगे गए।
- आवेदन कुल 10 लाख से ज्यादा ने भरे
- लिखित परीक्षा का शेड्यूल मई-जून 2023 तक चला। इसमें 5.61 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।
- लिखित परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2024 में जारी हुआ।
- इसके बाद जून-जुलाई 2024 में संबंधित विभागों ने फिजिकल टेस्ट लिया, इसके बाद से ही इस परीक्षा के अंतिम रिजल्ट का उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman