रिटायर्ड डीजी जेल आईपीएस संजय चौधरी की बेनामी कमाई, संपत्ति की जांच लोकायुक्त में ऐसे बंद

Sanjay Gupta | Oct 10, 2025, 14:00 IST
retired-dg-jail-ips-sanjay-chaudhary-benami-income-property-investigation-closed
रिटायर्ड डीजी जेल आईपीएस संजय चौधरी के खिलाफ बेनामी संपत्ति और कमाई पर लोकायुक्त की जांच हुई। केस की जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दी गई और मामला बंद कर दिया गया।

INDORE. रिटायर्ड डीजी जेल आईपीएस संजय चौधरी के खिलाफ लोकायुक्त में बेनामी कमाई और संपत्ति को लेकर दर्ज हुए केस की फाइल बंद हो गई है। इस मामले में लोकायुक्त ने पहले चार साल जांच की। फिर साल 2023 में केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद फिर विस्तृत विवेचना की और इसके बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी। मामले को बंद करने के लिए जिला कोर्ट में खात्मा लगाया गया, जिसे अब विशेष न्यायाधीश की कोर्ट से मंजूरी मिल गई है।



चौधरी के खिलाफ इस तरह हुआ केस, जांच

चौधरी परिवार की कमाई 18 करोड़

लोकायुक्त ने जांच में पाया कि चौधरी, उनकी पत्नी रुचिरा चौधरी, पुत्र राहुल व रोहित चौधरी, बहू राधिका व मदीहा चौधरी एक यूनिट है। सभी ने मिलकर जांच अवधि के दौरान 18 करोड़ से ज्यादा कमाई की। वहीं इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, संपत्ति खरीदी, विविध निवेश व अन्य पर खर्च 15 करोड़ किया। इस तरह उनकी कमाई किए गए खर्च से 3.20 करोड़ अधिक है। लोकायुक्त द्वारा दिए गए हिसाब के बाद जिला कोर्ट ने खात्मा रिपोर्ट मंजूर कर ली और पाया कि जब कमाई से कम खर्च है तो आय से अधिक कमाई का मामला नहीं बनता है।



इस तरह बताई गई 18 करोड़ की कमाई

एमपी लोकायुक्त ने जांच में बताया कि शासकीय सेवा के दौरान दिसंबर 1984 से जनवरी 2021 तक संजय चौधरी की वेतन से कमाई दो करोड़ रुपए रही। रुचिरा चौधरी की 2.49 करोड़, राहुल की 88 लाख, रोहित की 1.26 करोड़, राधिका की 25 लाख, मदीहा की 33 लाख थी। वहीं विविध निवेश व अन्य आय से कमाई हुई। वहीं इस दौरान उन्होंने 17 अचल संपत्ति खरीदी में 5.17 करोड़ खर्च किए और बांड, शेयर, बीमा पालिसी, बच्चों की शादी, शिक्षा आदि पर 10.16 करोड़ खर्च किए। इस तरह उनकी कमाई से कम खर्च हुआ है।



ये खबर भी पढ़िए...



MP News: इंदौर में रात की चेकिंग में विवाद, पुलिस से भिड़े ABVP नेता, सड़क पर किया चक्काजाम



इंदौर न्यूज: बीजेपी पार्षद के चंदननगर बोर्ड विवाद पर सवाल से घिरे इंदौर निगमायुक्त दिलीप यादव, पार्षदों ने सभी अधिकारियों को घेरा



मध्यप्रदेश: इंदौर के महू में दो कारों का एक्सीडेंट, कार में रखे पेंट से लगी आग, हादसे में 4 की मौत



कैमरून में 12 बच्चों की मौत के दोषी रीमैन लैब्स इंदौर की दूसरी फैक्ट्री शुरू, द सूत्र की खबर के बाद दर्ज हुआ केस



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी लोकायुक्त
  • आईपीएस संजय चौधरी